अध्यात्म

आज कौन- सा रोजा है, रोज कब से कबतक रखा जाता है, 20 फरवरी के दिन रोजा कब तक रहेगा

Aaj Kaun Sa Roza Hai: चांद दिखने के साथ रमजान की शुरुआत होती है और तकरीबन 30 दिनों तक रोजा रखा जाता है। रमजान के पाक महीने की शुरुआत तो हो चुकी है लेकिन आज कौन सा रोजा है, रोजा कब से कबतक रखा जाता है और रोजा कब तक रहेगा, इन सभी सवालों का जवाब आपको यहां से मिलेगा।

Image

आज कौन- सा रोजा है, रोज कब से कबतक रखा जाता है, आज रोजा कब तक रहेगा (pc: canva)

Aaj Kaun Sa Roza Hai: रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवाँ और सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं, यानी सुबह फज्र से लेकर सूरज डूबने तक खाना-पीना से परहेज करते हैं। रमज़ान की खास बात यह है कि इसी महीने में कुरआन शरीफ नाज़िल हुआ था। इसलिए मुसलमान इस दौरान ज्यादा से ज्यादा नमाज, तिलावत (कुरआन पढ़ना), दुआ और नेक काम करते हैं। जरूरतमंदों की मदद करना, जकात और सदक़ा देना भी इस महीने में खास महत्व रखता है। आज रमजान का कौन सा रोजा है और ये कबतक रहने वाला है आप यहां से जान सकते हैं। रोजा कब से कबतक रखा जाता है, इसके बारे में भी आप यहां से जान सकते हैं।

आज कौन सा रोजा है?

इस साल रमज़ान 1447 AH का दूसरा रोज़ा 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) से रखा जा रहा है। आज 20 फरवरी 2026, दूसरा रोज़ा है।

रोजा कब से कबतक रखा जाता है?

रोजा सेहरी से इफ्तार तक रखा जाता है। फज्र की नमाज़ से पहले तक खाया-पिया जा सकता है, जिसे सेहरी कहते हैं। फज्र (सुबह की अज़ान) के साथ रोजा शुरू हो जाता है। फिर सूरज ढलते ही (मगरिब की अज़ान पर) रोज़ा खोला जाता है।

पहले रोजे का सहरी-इफ्तार समय 2026-

  • सहरी का समय: सुबह 05:18 बजे
  • इफ्तार का समय: शाम 06:30 बजे

आज रोजा कब तक रहेगा?

आज का रोज़ा सुबह फज्र (सुबह अज़ान के बाद) से लेकर शाम के सूर्यास्त तक रखा जाएगा। अगर आप शिया फिक़ह के हिसाब से समय देखें तो इफ्तार कुछ मिनट बाद हो सकता है, लेकिन आम तौर पर रोज़ा सूर्यास्त के समय के साथ ही खोला जाता है।

रमजान में क्या करें-

  • पांच वक्त की नमाज- रोजे के साथ नमाज पढ़ना जरूरी है। यह आपको अनुशासन और मानसिक शांति देता है।
  • कुरान पढ़ना- इस महीने में कुरान पढ़ना और उसके अर्थ को समझना बहुत पुण्य का काम माना जाता है।
  • जकात और सदका- रमजान हमें दूसरों का दर्द समझना सिखाता है। इसलिए गरीबों की मदद करना और उन्हें खाना खिलाना इस महीने का अहम हिस्सा है।
  • सब्र और तहजीब- रोजे का असली मकसद गुस्से पर काबू पाना और हर हाल में शुक्रगुजार रहना है।

रोजा रखने के नियम क्या हैं?

रोज़ा इस्लाम में एक अहम इबादत है जो पवित्र महीने रमज़ान में रखा जाता है। रोज़ा रखने के लिए दिल में सच्ची नीयत होना जरूरी है। फज्र की अज़ान से लेकर मगरिब यानी सूर्यास्त तक खाने-पीने, धूम्रपान और पति-पत्नी संबंध से परहेज किया जाता है। दिन भर केवल भूखा-प्यासा रहना ही मकसद नहीं, बल्कि झूठ, गाली-गलौज, लड़ाई-झगड़े और बुरे कामों से भी बचना जरूरी है। गलती से कुछ खा-पी लेने से रोजा नहीं टूटता, लेकिन जानबूझकर खाने-पीने या रोजा तोड़ने से रोज़ा खत्म हो जाता है और उसकी क़ज़ा रखना जरूरी होती है। बीमार, मुसाफिर, गर्भवती, स्तनपान कराने वाली महिलाएं और बहुत बुज़ुर्ग लोगों को शरीअत में छूट दी गई है। रोज़ा सब्र, तक़वा और आत्मसंयम सिखाता है और इंसान को अल्लाह के करीब लाता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article