अध्यात्म

वृषभ और तुला समेत इन 4 राशियों के लिए गोल्डन डे होगा 18 नवंबर, पढ़ें आज राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 18 नवंबर 2025 दिन मंगलवार कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। आपके लिए यह दिन कैसा रहेगा, ये आप राशिफल से जान सकते हैं। राशिफल के माध्यम से दिन का एक रोडमैप आप जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

Image

18 नवंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 18 नवंबर 2025, मंगलवार का दिन है। इस दिन चंद्रमा शुक्र के साथ तुला राशि में रहेंगे। यह बहुत बड़ा शुभ योग है। इसके ठीक अगली राशि वृश्चिक में सूर्य देव हैं। आज तुला और वृषभ राशि वालों को धन संबंधी बड़ी सफलता मिलेगी। कर्क और मकर राशि वाले खासकर खान-पान में सावधानी रखें। आज श्रीसूक्त और कनकधारा स्तोत्र पढ़ना बहुत फायदेमंद है। सुगंधित इत्र और गंगा जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

चंद्रमा सातवें घर में हैं। नए कामों में सफलता मिलेगी। अब नौकरी बदलने की कोशिश करें। समय का सही इस्तेमाल करें। बिजनेस के लिए दिन बहुत अच्छा है। लव लाइफ में खुशी और सफलता मिलेगी।

उपाय: भगवान कृष्ण की पूजा करें। मूंग और गुड़ दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला।

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि

चंद्रमा छठे घर में हैं। बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट की उम्मीद है। जल्दबाजी न करें। छात्र मेहनत करें। घर में झगड़ा हो सकता है, बोलचाल पर काबू रखें। नौकरी में कोई खास काम करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा 9 बार पढ़ें। अन्न दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 70%

मिथुन राशि

चंद्रमा पांचवें घर में हैं। छात्रों के लिए दिन बहुत महत्वपूर्ण है। सेहत अच्छी रहेगी। रुका सरकारी काम पूरा होगा। नौकरी को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्यार में ज्यादा भावुक न हों। अच्छी यात्रा हो सकती है।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ें।

शुभ रंग: हरा और नीला।

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि

छात्र अच्छा कर रहे हैं, फिर भी सफलता नहीं मिल रही तो ईमानदारी से काम करें। शेयर बाजार, बैंकिंग या पावर सेक्टर में पैसा लगाएं तो भविष्य अच्छा होगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

उपाय: शिव मंदिर जाकर जल चढ़ाएं। फल दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल।

भाग्य प्रतिशत: 55%

सिंह राशि

नौकरी को लेकर खुश रहेंगे। चंद्रमा तीसरे घर में हैं। सीनियर्स का साथ मिलेगा। लव लाइफ को बेहतर करने लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा सही जगह लगाएं। ज्यादा भाग-दौड़ से बचें। मन एकाग्र करने योग-ध्यान करें।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें। अन्न और विद्या दान करें। घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: लाल और सफेद।

भाग्य प्रतिशत: 55%

कन्या राशि

चंद्रमा दूसरे घर में हैं। बिजनेस में आपकी मैनेजमेंट स्किल कमाल करेगी। छात्र सही दिशा में मेहनत करें। अचानक पैसा आएगा, मन खुश रहेगा। राजनीति करने वाले सफल रहेंगे। नया प्रोजेक्ट बहुत अच्छा चलेगा।

उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र पढ़ें। उड़द-गुड़ दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: नीला और बैगनी।

भाग्य प्रतिशत: 70%

तुला राशि

चंद्रमा आपकी राशि में हैं। नौकरी में खुशी रहेगी। छात्रों का करियर बेहतर होगा। पैसों की स्थिति मजबूत होगी। यात्रा से मन तरोताजा रहेगा। लीवर के मरीज खान-पान में सावधानी रखें।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें। गाय को पालक-गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: नीला और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि

चंद्रमा बारहवें घर में हैं। बिजनेस में नए काम शुरू होंगे। दूर धार्मिक यात्रा का मन करेगा। मन आध्यात्मिक खुशी से भरा रहेगा। नौकरी की पुरानी चिंता दूर होगी। सीनियर्स का साथ मिलेगा।

उपाय: हनुमान चालीसा 7 बार पढ़ें। गुड़-उड़द दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल।

भाग्य प्रतिशत: 55%

धनु राशि

छात्रों का करियर अच्छा चलेगा, बस समय का और बेहतर इस्तेमाल करें। नौकरी में थोड़ा तनाव रहेगा। बिजनेस करने वाले सफल होंगे। लव लाइफ में खुशी रहेगी। प्यार में झूठ से बचें।

उपाय: गुरु बीज मंत्र जप करें।

शुभ रंग: नारंगी और सफेद।

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि

सकारात्मक सोच से बिजनेस को सही दिशा दें। चंद्रमा दसवें घर में हैं। पिता की सलाह मदद करेगी। प्रेम में अच्छी यात्रा होगी। गाड़ी खरीदने का विचार आएगा। फिजूल खर्च पर काबू रखें।

उपाय: भगवान विष्णु के नाम जपें।

शुभ रंग: नीला और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 55%

कुंभ राशि

चंद्रमा नौवें घर में भाग्य बढ़ाएंगे। नौकरी बदलने से खुशी मिल सकती है। एक-एक करके समस्याएं सुलझाएं। राहु-शनि थोड़ी दिक्कत दे सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। दूर धार्मिक यात्रा की प्लानिंग हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: सिद्धिकुंजिका स्तोत्र 18 बार पढ़ें।

शुभ रंग: नीला और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 55%

मीन राशि

चंद्रमा आठवें घर में हैं। नौकरी की तरक्की को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। गुरु और शनि बिजनेस को सही दिशा देंगे। अच्छी यात्रा होगी। आत्मविश्वास से कामयाबी मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त की 16 ऋचाएं पढ़ें। फल दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल।

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article