अध्यात्म

आज का राशिफल, 8 February 2026: रविवार का दिन किसके लिए है अशुभ और किस राशि को होगा तगड़ा लाभ, यहां पढ़ें- दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 8 February 2026 (रविवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज 8 फरवरी दिन रविवार है। आज का दिन किन राशियों के लिए बेहतरीन रहने वाला है और किन राशियों की परेशानी बढ़ने वाली है, ये आप यहां से जान सकते हैं।

आज का राशिफल 8 फरवरी 2026 (pc: canva)

आज का राशिफल 8 फरवरी 2026 (pc: canva)

आज का राशिफल 8 February 2026 (रविवार): आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष सप्तमी के दिन चन्द्रमा तुला राशि व स्वाति नक्षत्र में हैं। स्वाति नक्षत्र बहुत ही शुभ होता है। स्वाति का स्वामी राहु है। तुला का स्वामी शुक्र है। आज रविवार है। सूर्योपासना करें। ब्रम्ह मुहूर्त में उठें। कम से कम एक दिन रविवार को तो अवकाश में रहें व आकाश के शिवलिंग व प्रत्यक्ष दर्शन देने वाले एक मात्र देव भगवान भास्कर को प्रणाम करें। कृतिज्ञता व्यक्त करें। नमन करें। अपने आपको उदित सूर्य की तरह सार्वभौमिक व समरस बनाने का प्रयास करें। गायत्री मंत्र पढ़ें। गायत्री मंत्र मानसिक होता है। हर मंत्र जप की अपनी फिक्स्ड आवृति होती व निश्चित नियम व सिद्धांत होते हैं। मंत्र विज्ञान है। विज्ञान के किसी भी विषय का क्रमबद्ध व सूत्रबद्ध सिद्धांत होता है। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का पाठ भगवान राम ने अगस्त्य मुनि के आश्रम में किया व यह महान मंत्र संग्रह सूर्य उपासना का सबसे श्रेष्ठ उपाय है। आइए आज का दिवस सूर्योपासना के नाम करें।

08 फरवरी 2026 का राशिफ़ल-

मेष- चंद्रमा सप्तम व गुरु तृतीय गोचर में है। बिजनेस में रुकावट को लेकर परेशान मत हों।सब बेहतर व अपने समय पर होगा।छात्र कॅरियर में सफल रहेंगे,न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी।ज्यादा इमोशन से बचें।हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है।छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।आज का उपाय -- हनुमान जी की उपासना करें।मूंग का दान आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --पीला व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-65%

वृष- चन्द्रमा खष्ठम व गुरु द्वितीय हैं।जाँब में बहुत जल्द प्रोन्नति की सम्भावना है। व्यवसाय में ज्यादा भाग दौड़ से बचें।अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है।क्रोध पर संयम रखें।राहु प्रेम संबंधों में दूरियां देगा।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग --नीला व हरा ।भाग्य प्रतिशत-60%

मिथुन- चन्द्रमा पँचम शुभ है।आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिजनेस में आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। जाँब को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय --कम्बल दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला।भाग्य प्रतिशत-65%

कर्क- चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु व्यय भाव में है।जाँब में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है।बिजनेस में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है।प्रेम में विश्वास को कायम रखें।आज का उपाय --विष्णु उपासना करते रहें।कम्बल दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-70%

सिंह- राशि स्वामी सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा तृतीय गोचर में है। व्यवसाय में संघर्ष था ,अब मित्रों की सहायता से सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी।जाँब में विवाद की बातें दूर हो जाएंगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।आज का उपाय - सात अन्न व कम्बल का दान सबसे श्रेष्ठ दान है।भगवान विष्णु जी की उपासना करें।शुभ रंग -सफेद व पीला।भाग्य प्रतिशत-55%

कन्या- चन्द्रमा द्वितीय गोचर में हैं।जाँब में बड़ी सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं।फेमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं।आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।।छात्र सफल रहेंगे।कॅरियर अति उत्तम रहेगा।आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें ।तिल का दान करें।शुभ रंग --हरा व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-80;

तुला- चन्द्रमा इसी राशि में व गुरु नवम हैं।व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। कॅरियर को लेकर गम्भीर रहेंगे।आज धार्मिक आयोजन का दिवस है।जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।आज का उपाय --उड़द व गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है। शुभ रंग --नीला व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-,75%

वृश्चिक- मंगल व चन्द्रमा आत्मबल में वृद्धि करेंगे। आज चन्द्रमा व्यय भाव में है। उपलब्धियों व खुशियों से भरा दिन मङ्गलमय रहेगा।कॅरियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी।लव लाइफ बेहतर रहेगी।हेल्थ में बीपी को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।आज का उपाय --भगवान सूर्य उपासना करें।पिता के आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।मूंग व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व पीला।भाग्य प्रतिशत-60%

धनु- धन का आगमन होगा। राशि स्वामी गुरु सप्तम व चन्द्रमा एकादश रहेंगे।बेवजह यात्रा से बचिए।स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे । बिजनेस ठीक रहेगा।स्वास्थ्य में नेत्र रोग से समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।आज का उपाय --हनुमानचालीसा का 07 पाठ करें।।तिल का दान भी करें। आज का शुभ रंग --पीला व लाल।।भाग्य प्रतिशत-80%

मकर- जाँब पहले से बेहतर होगा।आप धार्मिक व्यक्ति हैं। चन्द्रमा दशम व गुरु खष्ठम है।किसी नवीन कार्य से बिज़नेस को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जाँब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।आज का उपाय --भगवान गणेश जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।उनको दूर्वा व मोदक अर्पित करें।शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।आज का शुभ रंग -नीला व सफेद।भाग्य प्रतिशत-55%

कुम्भ- शनि द्वितीय व चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव में है।आप जाँब में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं।बिजनेस में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं।लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।आज का उपाय ---भगवान विष्णु मंदिर जाएं व अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।धार्मिक पुस्तकों व अन्न का दान शुभ है।शुभ रंग --नीला व बैगनी।भाग्य प्रतिशत-70%

मीन- गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि में हैंबिजनेस अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी।हेल्थ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । कॅरियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें। आज का उपाय --चने की दाल का दान करें।भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनके विग्रह की 04 परिक्रमा करें।पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। शुभ रंग --नारंगी व लाल।भाग्य प्रतिशत-75%,

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article