अध्यात्म

6 November 2023: मेष समेत इन राशि वालों को मिलेगी काम में सफलता, जानें सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

6 नवंबर 2023: ग्रहों की चाल के अनुसार मेष राशि के जातकों को करियर में सफलता मिल सकती है। वहीं वृष वालों को जॉब में सफलता मिलेगी। कर्क वालों को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का कैसा होगा आज का दिन। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal

6 नवंबर 2023: राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातकों को करियर में सफलता मिल सकती है। वहीं वृष वालों को जॉब में सफलता मिलेगी। कर्क वालों को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। मिथुन वालों को मेहनत से सफलता मिलेगी। सिंह राशि के जातक को थोड़ा तनाव हो सकता है। तुला राशि के जातकों को काम में प्रमोशन मिलने की संभावना है। वृश्चिक वालों को धन का लाभ मिल सकता है। मकर राशि के जातकों को जॉब में परिवर्तन मिल सकता है। मीन के राशि वालों को जॉब में प्रगति मिल सकती है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल।

Mesh

Mesh

आज का राशिफल मेष

व्यवसाय के लिए आज का दिवस संघर्षों में निखरने का है। छात्र करियर में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे।ज्यादा यात्रा से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए थोड़ा परेशानी का समय है।

आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल का दान आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग -नारंगी व लाल।

आज का शुभ अंक --01 व 02

Vrishbha

Vrishbha

आज का राशिफल वृष

आज जॉब में नवीन दायित्व की सम्भावना है। बिजनेस में तनाव से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। नेत्र विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।

आज का उपाय --विष्णु जी की पूजा करते रहें। मन्दिर में भगवान विष्णु जी के विग्रह की 04 परिक्रमा करें।

शुभ रंग --सफेद व नीला।

शुभ अंक --03 व 07

Mithun

Mithun

आज का राशिफल मिथुन

आज का अवसर जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। कहीं बाहर डिनर पर जाएंगे।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अनार का दान करें।

शुभ रंग --हरा व नीला।

शुभ अंक -05 व 06

kark

kark

आज का राशिफल कर्क

जॉब के न्यू प्रोजेक्ट पर वर्क शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद बहुत सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय --शिव मंदिर जाएं। सप्तअन्न का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व पीला।

शुभ अंक -01 व 02

Singh

Singh

आज का राशिफल सिंह

आप व्यवसाय में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। बड़े भाई की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। वे सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करें व टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखें।।

आज का उपाय --अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। विष्णु उपासना करते रहें।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक --06 व 09

Kanya

Kanya

आज का राशिफल कन्या

आज का दिवस छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आत्मबल बहुत सुंदर है यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे। आज का उपाय --गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। अन्न दान करते रहेंगे। जॉब में सफलता के लिए बड़े भाई व पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।

शुभ रंग --हरा व सफेद।

शुभ अंक --04 व 09

tula

tula

आज का राशिफल तुला

जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र करियर में सफलता के लिए खूब मेहनत करें ।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें।

शुभ रंग -नीला व बैगनी।

शुभ अंक --04 व 07

Vrishchik

Vrishchik

आज का राशिफल वृश्चिक

जॉब को लेकर विशेषकर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। स्टूडेंट्स की अगले स्टडी को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा ।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय --विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ अंक --04 व 07

dhanu

dhanu

आज का राशिफल धनु

धार्मिक अनुष्ठान में संलग्न रहेंगे। जॉब को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। छात्र अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में टेंशन का आगमन हो सकता है।

आज का उपाय --घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग --नारंगी व लाल।

शुभ अंक --01 व 02

makar

makar

आज का राशिफल मकर

व्यवसाय में स्थिति पहले से बेहतर होगा। जॉब में परिवर्तन या प्रोमोशन संभावित है।आप एक सफल व्यक्ति हैं। आध्यात्मिक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।

आज का उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ करें। उड़द का दान फलदायी है।

शुभ रंग --नीला व सफेद।

शुभ अंक --03 व 06

Kumbh

Kumbh

आज का राशिफल कुम्भ

छात्र करियर में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय माता को पालक व गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग --नीला व सफेद।

शुभ अंक --02 व 09

Meen

Meen

आज का राशिफल मीन

बिजनेस में आपकी पोजिशन अब सही दिशा में पहुँचेगी। जॉब में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वाहन क्रय करने के संयोग बन सकते हैं।

आज का उपाय ---पिता का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें। पिता का आशीर्वाद सूर्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं।

आज का शुभ रंग --लाल व नारंगी।

शुभ अंक --02 व 09

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article