अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज पलटेगी इन 5 राशियों की किस्मत, बढ़ेगी आमदनी होगा बड़ा लाभ

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 6 July 2026 : आज 6 जुलाई दिन सोमवार है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसकी जानकारी आप आज के राशिफल से कर सकते हैं।

Image

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 6 July 2026 : 6 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 6 July 2026 : सोमवार का दिन भगवान शिव और माता दुर्गा की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। आज चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं गुरु और बुध कर्क राशि में, शुक्र सिंह राशि में, शनि मीन राशि में तथा सूर्य मिथुन राशि में विराजमान हैं। ग्रहों की यह स्थिति कई राशियों के लिए करियर, नौकरी, बिजनेस और आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आएगी, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आज रुद्राभिषेक, दुर्गासप्तशती, सप्तश्लोकी दुर्गा, सिद्धिकुंजिकास्तोत्र और बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करना विशेष फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल क्या कह रहा है।

मेष राशि का 6 जुलाई का राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि से एकादश भाव में रहेंगे, जिससे आय और लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। सूर्य तृतीय भाव में रहकर व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बना रहे हैं। पार्टनरशिप बिजनेस में सफलता मिलने की संभावना है और नौकरी में पद परिवर्तन के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला, सफेद

शुभ अंक: 01, 03

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि का 6 जुलाई का राशिफल

चंद्रमा दशम भाव में रहकर करियर और व्यवसाय में सफलता दिलाएंगे। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धार्मिक कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।

उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें तथा अपराजिता का पौधा लगाएं।

शुभ रंग: नारंगी, पीला

शुभ अंक: 01, 02

भाग्य प्रतिशत: 85%

मिथुन राशि का 6 जुलाई का राशिफल

सूर्य आपकी ही राशि में रहकर आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। गुरु और बुध द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं और नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल रहेगा। यात्रा से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। पिता का आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं।

उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी, पीला

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि का 6 जुलाई का राशिफल

आज चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगे, जबकि गुरु आपकी ही राशि में विराजमान हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी रखें, विशेषकर पेट और मानसिक तनाव से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। प्रेम संबंधों में धैर्य और समझदारी बनाए रखें।

उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें। लाल वस्त्र और मसूर की दाल का दान करें। शिव मंदिर में बेल का पौधा लगाएं।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि का 6 जुलाई का राशिफल

सूर्य लाभ भाव में और चंद्रमा सप्तम भाव में रहकर अच्छे परिणाम देंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी या नया पद मिलने की संभावना है। परिवार के साथ यात्रा का योग बन सकता है और उसे टालना उचित नहीं होगा। बिजनेस में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा।

उपाय: मां बगलामुखी के मंत्र का जप करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी

शुभ अंक: 01, 02

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि का 6 जुलाई का राशिफल

सूर्य दशम भाव में रहकर करियर में सफलता दिलाएंगे। गुरु और चंद्रमा छात्रों के लिए शुभ परिणाम देंगे। राजनीति, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और प्रेम जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने से सफलता मिलेगी।

उपाय: सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 06, 08

भाग्य प्रतिशत: 60%

तुला राशि का 6 जुलाई का राशिफल

सूर्य भाग्य भाव में और गुरु-बुध दशम भाव में रहकर करियर को मजबूती देंगे। परिवार से जुड़ी कुछ चिंताएं हो सकती हैं, लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। विवादों से दूर रहें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

उपाय: शिव उपासना करें। शमी का पौधा लगाएं और अनावश्यक खर्च से बचें।

शुभ रंग: हरा, बैंगनी

शुभ अंक: 04, 08

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि का 6 जुलाई का राशिफल

चंद्रमा चतुर्थ भाव में रहकर परिवार और करियर दोनों में शुभ परिणाम देंगे। शिक्षा और नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

उपाय: माता दुर्गा के 108 नामों का जप करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि का 6 जुलाई का राशिफल

चंद्रमा तृतीय भाव में रहकर साहस और आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। शिक्षा और करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक साबित होंगे। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी, लेकिन मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें। धन का निवेश सोच-समझकर करें।

उपाय: मां बगलामुखी की उपासना करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी

शुभ अंक: 04, 05

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि का 6 जुलाई का राशिफल

शनि तृतीय भाव में और चंद्रमा द्वितीय भाव में रहकर परिवार और आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम देंगे। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी बदलने को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है, इसलिए जल्दबाजी से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

कुंभ राशि का 6 जुलाई का राशिफल

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में रहकर आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाएंगे। नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा तथा नए कार्यों की शुरुआत हो सकती है। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। आत्मबल मजबूत रहेगा और प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा। बिजनेस में नई योजनाएं लाभदायक साबित होंगी।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें तथा लाल फलों का दान करें।

शुभ रंग: पीला, नीला

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

मीन राशि का 6 जुलाई का राशिफल

सूर्य चतुर्थ भाव में और शनि आपकी ही राशि में रहकर मिश्रित परिणाम देंगे। गुरु पंचम भाव में होने से छात्रों को सफलता मिलेगी। आईटी, बैंकिंग, मीडिया और फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। बिजनेस में बड़ा अवसर मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article