Aaj Ka Rashifal (05 August 2026): आज चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि सूर्य और गुरु कर्क राशि में विराजमान हैं। केतु सिंह, राहु कुंभ, मंगल-बुध मिथुन तथा शुक्र कन्या राशि में स्थित हैं। श्रावण मास का यह पावन समय भगवान शिव और माता दुर्गा की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। ज्योतिषीय दृष्टि से आज शिवलिंग का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ और बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ विशेष फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। पढ़ें आज का राशिफल (Daily Horoscope)...
मेष राशि
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। छात्रों के करियर को नई दिशा मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें तथा क्रोध से बचें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: शिव उपासना करें, मसूर और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी | शुभ अंक: 3, 9 | भाग्य: 75%
वृषभ राशि
नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, लेकिन कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से विवाद की संभावना है। वाणी में मधुरता रखें। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, हालांकि स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
उपाय: अनार का दान करें और सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का नौ बार पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, नीला | शुभ अंक: 1, 3 | भाग्य: 70%
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज 5 अगस्त को इस समय करें पूजा, पंचांग से जानें दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त और योग
मिथुन राशि
आज व्यवसाय और नौकरी में चुनौतियां रह सकती हैं, लेकिन सरकारी कार्य पूरे होने के योग हैं। छात्रों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। प्रेम जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला | शुभ अंक: 1, 2 | भाग्य: 60%
कर्क राशि
नौकरी में लगातार सफलता मिल सकती है। यदि रियल एस्टेट या शेयर बाजार में निवेश की योजना बना रहे हैं तो भविष्य में लाभ मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंध विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय: अरण्यकांड का पाठ करें और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, पीला | शुभ अंक: 2, 9 | भाग्य: 75%
सिंह राशि
कई दिनों से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। नया बिजनेस प्लान सफल रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरी ऊर्जा लगानी चाहिए। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें।
उपाय: दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें तथा धार्मिक पुस्तकों एवं फलों का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला | शुभ अंक: 1, 2 | भाग्य: 65%
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज इन 4 मूलांक वालों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, पढ़ें आज का अंकफल
कन्या राशि
शुक्र आपकी राशि में होने से आर्थिक लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यवसाय और नौकरी में सफलता मिलेगी। छात्रों को शिक्षा में प्रगति मिलेगी। प्रेम जीवन में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें तथा मूंग और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: बैंगनी, आसमानी | शुभ अंक: 3, 9 | भाग्य: 65%
तुला राशि
नौकरी में प्रगति के संकेत हैं, लेकिन प्रेम संबंधों में अनावश्यक विवाद से बचें। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। तनाव से दूरी बनाए रखें और वाणी में मधुरता रखें।
उपाय: सूर्य उपासना करें और सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी, हरा | शुभ अंक: 1, 2 | भाग्य: 70%
वृश्चिक राशि
व्यवसाय और नौकरी दोनों में सफलता के योग हैं। कार्यालय में सकारात्मक माहौल रहेगा और पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग लाभदायक रहेगा।
उपाय: हनुमान मंदिर जाकर तीन परिक्रमा करें तथा तिल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला | शुभ अंक: 1, 3 | भाग्य: 80%
धनु राशि
छात्रों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है। अधिकारियों का दबाव महसूस होगा, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय: माता दुर्गा की पूजा करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी | शुभ अंक: 1, 3 | भाग्य: 65%
मकर राशि
व्यवसाय में अचानक बड़ी सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के मामलों को प्रेमपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन रक्तचाप के रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
उपाय: भगवान शिव और माता शक्ति की उपासना करें तथा तिल का दान करें।
शुभ रंग: नीला, हरा | शुभ अंक: 5, 7 | भाग्य: 65%
कुंभ राशि
राहु के प्रभाव के कारण नौकरी में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। छात्रों को समयबद्ध तरीके से पढ़ाई करनी चाहिए। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग लेने का प्रयास करें।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और अन्न दान करें।
शुभ रंग: नीला, हरा | शुभ अंक: 1, 9 | भाग्य: 65%
मीन राशि
व्यवसाय में उम्मीद से बेहतर सफलता मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन की दिशा में सकारात्मक संकेत हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों को परिवार तक ले जाने का समय अनुकूल है।
उपाय: आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, पीला | शुभ अंक: 3, 9 | भाग्य: 70%
श्रावण मास का विशेष धार्मिक उपाय
श्रावण मास में प्रातः स्नान के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित कर भगवान शिव की पूजा करें। इसके बाद शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें और दूध से रुद्राभिषेक करें। माता दुर्गा के 108 नामों का जप, सप्तश्लोकी दुर्गा का नौ बार पाठ तथा 'ॐ नमः शिवाय' महामंत्र का निरंतर जप मन की एकाग्रता और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करेगा। राहु के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा।Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
