अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : सावन का पहला दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, यहां जानिए 30 जुलाई के राशिफल से

Aaj Ka Rashifal 30 July 2026 : 30 जुलाई का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। यह आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

30 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 July 2026 : 30 जुलाई 2026, गुरुवार से श्रावण मास का शुभारंभ हो रहा है। आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और गुरु कर्क राशि में, मंगल वृषभ, बुध मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ तथा शुक्र-केतु सिंह राशि में स्थित हैं। सावन के पहले दिन भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है। आज व्रत रखें, ॐ नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। रुद्राभिषेक, पार्थिव शिवलिंग पूजन, दुर्गा उपासना और शिवपुराण का पाठ अत्यंत शुभ रहेगा। जो लोग जीवन में दिशा, धैर्य और आध्यात्मिक ऊर्जा चाहते हैं, वे आज से श्रीरामचरितमानस का नियमित पाठ प्रारंभ कर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

चंद्रमा दशम भाव में रहकर करियर और व्यवसाय को मजबूती देगा। सूर्य और गुरु चतुर्थ भाव में होने से घर-परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य आगे बढ़ सकता है। नौकरी में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होंगी और नई बिजनेस डील पर सकारात्मक बातचीत हो सकती है। प्रेम संबंधों में भावुक होकर निर्णय लेने से बचें। धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मानसिक शांति मिलेगी।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 1, 3

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि

आज चंद्रमा नवम भाव में भाग्य का साथ देगा। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिलने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर वाणी में संयम रखें, क्योंकि छोटी-सी बहस बड़ा रूप ले सकती है। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और उड़द का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 1, 2

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

चंद्रमा अष्टम भाव में होने से दिन थोड़ा सतर्कता वाला रहेगा, लेकिन शुक्र का प्रभाव करियर में बदलाव के अवसर देगा। लंबे समय से रुका हुआ बिजनेस प्रोजेक्ट आगे बढ़ सकता है। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और किसी भी प्रकार के असत्य या विवाद से दूरी बनाए रखें।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें तथा अन्न और फल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, बैंगनी

शुभ अंक: 1, 2

भाग्य प्रतिशत: 70%

कर्क राशि

चंद्रमा सप्तम भाव में रहकर साझेदारी और दांपत्य जीवन के लिए शुभ संकेत दे रहा है। गुरु और सूर्य आपकी राशि में आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलने से भविष्य में पदोन्नति के अच्छे योग बनेंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। खान-पान में सावधानी रखें।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: सफेद, नारंगी

शुभ अंक: 1, 3

भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि

चंद्रमा षष्ठम भाव में होने से कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन उसका परिणाम भी मिलेगा। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो प्रयास तेज करें। व्यवसाय में नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करना होगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा।

आज का उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें तथा गुड़ और गेहूं का दान करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 1, 9

भाग्य प्रतिशत: 60%

कन्या राशि

चंद्रमा पंचम भाव में विद्यार्थियों के लिए अनुकूल परिणाम देगा। आईटी, बैंकिंग और कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। नौकरी में परिवर्तन के संकेत बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में विश्वास और समर्पण बढ़ेगा। सहकर्मियों का सहयोग कार्यों को आसान बनाएगा। छोटी यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 4, 8

भाग्य प्रतिशत: 60%

तुला राशि

चंद्रमा चतुर्थ भाव में पारिवारिक सुख बढ़ाएगा। गुरु और सूर्य दशम भाव में करियर को मजबूती देंगे। वित्त, प्रबंधन और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में आकर्षण रहेगा, लेकिन केवल भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। यात्रा से मानसिक तनाव कम होगा।

आज का उपाय: सूर्योपासना करें और पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 2, 9

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि

चंद्रमा तृतीय भाव में आत्मविश्वास बढ़ाएगा। व्यवसाय में रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी क्रोध और जल्दबाजी से बचें।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें तथा सूर्य पूजा के बाद पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 1, 2

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि

चंद्रमा दूसरे भाव में आर्थिक मामलों को मजबूत करेगा। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की उपलब्धियों से खुशी मिलेगी। धार्मिक यात्रा का अवसर मिल सकता है। अत्यधिक यात्रा करने से बचें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें।

आज का उपाय: शिवलिंग पर जल, मधु, दही, दूध और बेलपत्र अर्पित करें।

शुभ रंग: लाल, हरा

शुभ अंक: 1, 2

भाग्य प्रतिशत: 60%

मकर राशि

चंद्रमा आपकी राशि में रहकर आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता बढ़ाएगा। बड़े प्रोजेक्ट को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास करें। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। प्रेम जीवन में संतोष रहेगा और सकारात्मक सोच आपके लिए सबसे बड़ी ताकत बनेगी।

आज का उपाय: शिवपुराण का पाठ करें और अन्न का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, हरा

शुभ अंक: 2, 9

भाग्य प्रतिशत: 70%

कुंभ राशि

चंद्रमा व्यय भाव में होने से भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। नौकरी में कुछ दबाव रह सकता है, लेकिन विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। बड़े व्यवसायिक अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग पाने का प्रयास करें। मानसिक तनाव से दूरी बनाए रखें।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 1, 2

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि

चंद्रमा लाभ भाव में रहकर व्यवसाय और आय में वृद्धि के संकेत दे रहा है। शिक्षा और करियर दोनों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी असहमति हो सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें। पेट से जुड़ी समस्या होने पर खान-पान में सावधानी बरतें।

आज का उपाय: श्री गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article