अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज अप्रैल के आखिरी दिन इन 5 राशियों को बड़ा फायदा, ग्रहों की चाल देगी पूरा साथ

Aaj Ka Rashifal (30 April 2026) आज का राशिफल : आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं।

Image

30 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (30 April 2026) आज का राशिफल : आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि है। गुरुवार का दिन है। चन्द्रमा कन्या राशि में रहकर दोपहर 01 बजकर 14 मिनट के बाद तुला राशि में प्रवेश करेंगे। चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। यह दिन पुण्य कार्य, दान और भगवान विष्णु व श्री कृष्ण की उपासना के लिए बहुत शुभ है। गर्मी के समय में शीतल जल, गुड़, मिष्ठान, छाता आदि का दान करना अत्यंत पुण्यदायी रहेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करें। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का आज का राशिफल

दोपहर के बाद चन्द्रमा सप्तम भाव में आकर बिजनेस और पार्टनरशिप के मामलों में सुधार लाएंगे। शनि, मंगल और बुध बारहवें भाव में होने से खर्च बढ़ सकता है, लेकिन गुरु का तृतीय प्रभाव आपको सही दिशा देगा। जॉब में बदलाव के विचार आएंगे, लेकिन जल्दबाजी न करें। स्टूडेंट्स को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा, बस निरंतरता बनाए रखें। लव लाइफ में खुशी रहेगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग - लाल व पीला

उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें, मूंग व गुड़ का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

दोपहर बाद चन्द्रमा छठे भाव में आकर आपको मेहनत का फल देंगे, लेकिन थोड़ी भागदौड़ भी बढ़ेगी। शनि का एकादश भाव में होना आय के नए स्रोत बनाएगा। ऑफिस में किसी सीनियर से बहस हो सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में नए काम की शुरुआत हो सकती है। हेल्थ को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, खासकर पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग - बैगनी व सफेद

उपाय - श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें

भाग्य प्रतिशत - 65%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

दोपहर के बाद चन्द्रमा पंचम भाव में आकर स्टूडेंट्स और क्रिएटिव लोगों के लिए अच्छा समय बनाएंगे। गुरु का साथ आपको करियर में आगे बढ़ाएगा। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे और रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में खुशियां आएंगी और संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ में खुशी रहेगी लेकिन इमोशनल फैसलों से बचें।

शुभ रंग - हरा व आसमानी

उपाय - मसूर व तिल का दान करें, सुंदरकांड का पाठ करें

भाग्य प्रतिशत - 55%

कर्क राशि का आज का राशिफल

दोपहर के बाद चन्द्रमा चतुर्थ भाव में आकर घर-परिवार से जुड़े मामलों में सुधार लाएंगे। जॉब में थोड़ा दबाव रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होगी। बिजनेस में नई डील की संभावना है। हेल्थ में लीवर या पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लव लाइफ सामान्य से बेहतर रहेगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग - पीला व नारंगी

उपाय - शिव उपासना करें, चावल व शक्कर का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 65%

सिंह राशि का आज का राशिफल

दोपहर के बाद चन्द्रमा तृतीय भाव में आकर साहस और आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। जॉब और बिजनेस दोनों में प्रगति के संकेत हैं। यात्रा का योग बन सकता है। दोस्तों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में रिश्ते मजबूत होंगे। मानसिक रूप से सकारात्मक रहेंगे।

शुभ रंग - नारंगी व पीला

उपाय - गेहूं व गुड़ का दान करें, बड़े भाई का आशीर्वाद लें

भाग्य प्रतिशत - 75%

कन्या राशि का आज का राशिफल

सुबह चन्द्रमा इसी राशि में और दोपहर के बाद द्वितीय भाव में आकर धन लाभ के संकेत देंगे। गुरु का दशम भाव में होना करियर में सफलता दिलाएगा। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

शुभ रंग - हरा व बैगनी

उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, उड़द व गुड़ का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 65%

तुला राशि का आज का राशिफल

दोपहर के बाद चन्द्रमा इसी राशि में आकर आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में रुके हुए काम पूरे होंगे। यात्रा का योग बन सकता है। हेल्थ को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।

शुभ रंग - हरा व नीला

उपाय - हनुमान जी की उपासना करें, गाय को पालक व गुड़ खिलाएं

भाग्य प्रतिशत - 60%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

दोपहर के बाद चन्द्रमा बारहवें भाव में आकर खर्च बढ़ा सकते हैं, लेकिन साथ ही आध्यात्मिक झुकाव भी बढ़ेगा। बिजनेस में लाभ होगा और नई योजनाएं बनेंगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे।

शुभ रंग - लाल व नारंगी

उपाय - श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें, सात अन्न का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 65%

धनु राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा का प्रभाव जॉब और बिजनेस में सफलता दिलाएगा। नई डील या प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। हेल्थ को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। लव लाइफ में खुशी रहेगी और पार्टनर के साथ समय बिताएंगे।

शुभ रंग - पीला व लाल

उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें

भाग्य प्रतिशत - 65%

मकर राशि का आज का राशिफल

दोपहर के बाद चन्द्रमा दशम भाव में आकर करियर में प्रगति के संकेत देंगे। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में लाभ होगा। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। वाहन खरीदने का योग बन सकता है।

शुभ रंग - नीला व आसमानी

उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें

भाग्य प्रतिशत - 75%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

दोपहर के बाद चन्द्रमा नवम भाव में आकर भाग्य को मजबूत करेंगे। जॉब और बिजनेस में सफलता मिलेगी। यात्रा का योग बन सकता है। संतान से जुड़ी खुशी मिलेगी। हेल्थ में हड्डी या नस से जुड़ी समस्या हो सकती है, ध्यान रखें।

शुभ रंग - सफेद व नीला

उपाय - श्री अरण्यकांड का पाठ करें

भाग्य प्रतिशत - 75%

मीन राशि का आज का राशिफल

दोपहर के बाद चन्द्रमा अष्टम भाव में आकर थोड़ा उतार-चढ़ाव दे सकते हैं। हेल्थ का ध्यान रखें। जॉब और बिजनेस में मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में विवाद खत्म होंगे। लव लाइफ में थोड़ी सावधानी रखें और संवाद बनाए रखें।

शुभ रंग - पीला व लाल

उपाय - सात अन्न व शीतल जल का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article