राशिफल के अनुसार शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए खास होगा। मेष वालों को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। वहीं मिथुन किसी नये काम में लग सकते हैं। कर्क राशि वालों को कोई नई डील पक्की हो सकती है। सिंह वालों को किसी काम में सफलता मिल सकती है। तुला राशि के छात्र पढ़ाई में सफल होंगे। मकर राशि के साथ बिजनेस में लाभ कमा सकते हैं। मीन राशि वाले अपनी लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Mesh
आज का राशिफल मेष
आज से व्यावसायिक सफलता का नया अध्याय शुरू होगा। दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें अब समाप्त होने वाली हैं। जॉब में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। लव लाइफ से खुश रहेंगे। बहुत ज्यादा यात्रा से बचने का प्रयास करें।आज का उपाय--श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।
शुभ रंग --नारंगी व पीला।
आज का शुभ अंक -01 व 03

Vrishbha
आज का राशिफल वृष
व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय --गाय को केला खिलाएं । श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।
शुभ रंग --नीला व सफेद।
आज का शुभ अंक --01 व 03

Mithun
आज का राशिफल मिथुन
आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। छात्रों के लिए करियर अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक --05 व 07

kark
आज का राशिफल कर्क
न्यू बिजनेस डील कर सकते हैं। जॉब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। छात्र करियर पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। युवाओं की लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें।आज का उपाय ---भगवान शिव जी की उपासना जरूरी है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
आज का शुभ अंक --03 व 06

Singh
आज का राशिफल सिंह
जॉब में कार्यस्थल पर विवादों से बचें। बड़े भाई की सहायता से कामयाबी मिलेगी। व्यावसायिक सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।आज का उपाय -- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व फलों का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
आज का शुभ अंक --04 व 06

Kanya
आज का राशिफल कन्या
आपको अपने व्यवसाय को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। समय अनुकूल है। योजनाओं को टालें मत। स्टूडेंट्स मेहनत करें।कठिन परिश्रम ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।आज का उपाय --शिवलिंग को शहद व गंगा जल अर्पित करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
आज का शुभ अंक --04 व 07

tula
आज का राशिफल तुला
स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। करियर को नई दिशा देंगे। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में किसी विशेष पद को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। जॉब से खुश रहेंगे।आज का उपाय --घर के मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। मूंग का दान करें।
शुभ रंग -नीला व बैगनी।
आज का शुभ अंक --03 व 07

Vrishchik
आज का राशिफल वृश्चिक
व्यवसाय को बेहतर करें। धार्मिक यात्रा के आध्यात्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरे रहेंगे। संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।आज का उपाय -- सप्त अन्न दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ अंक --05 व 08,
आज का शुभ रंग -पीला व नारंगी

dhanu
आज का राशिफल धनु
रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।आज का उपाय--सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। अन्न दान करते रहें।
शुभ अंक --03 व 00
आज का शुभ रंग --पीला व सफेद

makar
आज का राशिफल मकर
बिजनेस पोजिशन पहले से बेहतर होगी।आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। स्टूडेंट्स अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मङ्गल के द्रव्य गुड़ का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग --नीला व हरा।
आज का शुभ अंक --03 व 09

Kumbh
आज का राशिफल कुम्भ
आप जॉब को लेकर खुश व बिजनेस में कार्यों की अधिकता से अत्यंत बिजी रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।आज का उपाय -सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ व अन्न दान करें।
शुभ अंक --05 व 08।
आज का शुभ रंग -हरा व बैगनी

Meen
आज का राशिफल मीन
व्यवसाय को लेकर परिवर्तन के विचार में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। शिक्षा में सफल रहेंगे। लव लाइफ में हैप्पी जर्नी संभावित है।आज का उपाय --श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 पाठ से सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान होगा।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक --02 व 09
