अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal (27 January 2026) : बंपर कमाई के लिए रेडी रहें इन 5 राशियों के लोग, बेहद खास रहेगा आपके लिए आज का दिन

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 27 January 2026 (मंगलवार) गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि पर मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का कैसा रहेगा: आज का दिनआज माघ माह की गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि है। इस कारण आज माता की पूजा हवन और कन्या पूजन करना शुभ रहेगा। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

27 जनवरी का राशिफल

27 जनवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 27 January 2026 : आज 27 जनवरी 2026 है। दिन मंगलवार है। आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की गुप्त नवरात्र की नवमी तिथि है। नवमी तिथि शक्ति साधना, सिद्धि और संकल्प की तिथि मानी जाती है। आज गुप्त नवरात्र का विशेष महत्व है। जो भक्त व्रत कर रहे हैं, वे आज विधिवत हवन अवश्य करें।

जो व्रत में नहीं हैं, वे भी दुर्गासप्तशती का पाठ, सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का जप या सुंदरकांड का पाठ कर सकते हैं। आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 07 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र भरणी सुबह 11 बजकर 8 मिनट तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका लग जाएगा। योग शुक्ल रहेगा। करण बालव सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इसके बाद कौलव करण लग जाएगा। जो शाम 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। अंत में तैतिल करण रहेगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो शाम 4 बजकर 44 मिनट पर चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे। इसके पहले वे मेष में रहेंगे। मिथुन में गुरु ग्रह रहेंगे। मकर में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र रहेंगे। मीन में शनि और कुंभ में राहु व सिंह में केतु विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा और गुरु का अनुकूल प्रभाव आपको लाभ दिलाने वाला है। घर-परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। जॉब और बिजनेस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। धन प्राप्ति के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए प्रयास सफल होंगे। युवा वर्ग को लव लाइफ में भावनाओं में बहने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा के व्यय भाव में होने से जॉब में बड़े लाभ की संभावना बन रही है, लेकिन अधिक भागदौड़ से बचना होगा। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा और उच्च अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। बिजनेस में आप किसी खास प्रोजेक्ट को सफल बनाने में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

उपाय: शहद से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें और तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, नीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा एकादश भाव में हैं, जो बिजनेस के लिए अच्छे संकेत दे रहे हैं। गुरु और शनि के प्रभाव से व्यवसाय में संघर्ष बना रहेगा, लेकिन जॉब के लिए दिन अच्छा है। कोई रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन युवा वर्ग भावनाओं में बहने से बचें।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि का आज का राशिफल

आज राशि स्वामी चंद्रमा दशम भाव में होकर लाभ दे रहे हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। बिजनेस में लगातार प्रयास के बावजूद अपेक्षित सफलता न मिलने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। रियल स्टेट या शेयर बाजार में किया गया निवेश भविष्य में लाभ देगा। लव लाइफ में तनाव की स्थिति बन सकती है।

उपाय: शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें और कंबल का दान करें।

शुभ रंग: पीला, लाल

भाग्य प्रतिशत: 60%

सिंह राशि का आज का राशिफल

आज सूर्य छठे भाव में और चंद्रमा भाग्य भाव में हैं। जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयास तेज होंगे और मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए समय निकालें। बिजनेस में सफलता मिलेगी। करियर में सही दिशा में किया गया प्रयास लाभ देगा।

उपाय: तिल और गुड़ का दान करें तथा पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 55%

कन्या राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा अष्टम भाव में हैं, जिससे बिजनेस में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है। नई डील आपके लिए सफलता की कुंजी बनेगी। किसी संत या गुरु का आशीर्वाद मानसिक शांति देगा। स्टूडेंट्स करियर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जॉब में पद परिवर्तन लाभकारी रहेगा।

उपाय: भगवान शंकर के मंदिर जाएं, मूंग की दाल का दान करें और पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: बैंगनी, आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 55%

तुला राशि का आज का राशिफल

आज राशि स्वामी शुक्र के प्रभाव से बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। जॉब में प्रगति बेहतर रहेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं, जो मन को तनाव से राहत देंगे। नेत्र रोग से पीड़ित लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। क्रोध और असत्य से दूर रहें।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

आज मंगल और चंद्रमा के प्रभाव से बिजनेस में किसी विवाद को लेकर मन परेशान रह सकता है। संतान के करियर को लेकर चली आ रही चिंताओं का समाधान शाम तक संभव है। मित्रों का सहयोग लाभकारी रहेगा। बिजनेस में अंततः सफलता मिलेगी।

उपाय: बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

धनु राशि का आज का राशिफल

आज गुरु और चंद्रमा के प्रभाव से मित्रों की मदद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। स्टूडेंट्स को करियर में प्रदर्शन सुधारने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और दैहिक कष्टों से राहत मिलेगी। लव लाइफ आनंदमय रहेगी और शाम का समय खास हो सकता है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और गुड़ व गेहूं का दान करें।

शुभ रंग: पीला, लाल

भाग्य प्रतिशत: 55%

मकर राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा चतुर्थ भाव में हैं। बिजनेस में प्रगति रहेगी और ऑफिस का वातावरण पहले से बेहतर होगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी। प्रेम संबंधों में सुखद यात्रा के योग हैं। वाहन खरीदने का विचार आ सकता है।

उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 55%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा तृतीय भाव में हैं, जो व्यवसाय के लिए अनुकूल है। जॉब में नया पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। शनि और राहु के कारण हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

उपाय: शिवलिंग पर कुशोदक से रुद्राभिषेक करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा द्वितीय भाव में और गुरु चतुर्थ भाव में हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। परिवार के प्रति सकारात्मक सोच आपको सही दिशा देगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ संतुलित और सुखद रहेगी।

उपाय: ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का पाठ करें और कंबल का दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article