अध्यात्म

वृष सहित इन राशि वालों को मिल सकता है जॉब में लाभ, यहां पढ़ें सभी राशियों का राशिफल

आश्विन मास की आखिरी प्रदोष व्रत इन राशि वालों के लिए शुभ हो सकता है। वृष राशि के जातक काम में सफल हो सकते हैं। वहीं तुला राशि के जातकों को बिजनेस में सफलता हासिल हो सकती है। यहां पढ़ें सभी राशियों का कैसा होगा हाल।

Image

Aaj ka rashifal

गुरु प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की विधि- विधान से पूजा की जाती है। इस दिन प्रदोष काल में भगवान शंकर की पूजा का विधान है। राशिफल के अनुसार आज यानि 26 अक्टूबर के दिन वृष राशि के जातक को काम में सफलता मिल सकती है। वहीं मिथुन वाले नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। सिंह वालों का बिजनेस अच्छा चलेगा। तुला राशि के जातक को करियर में सफलता मिलेगा। कुंभ राशि के जातक के परेशान हो सकते हैं। वहीं मीन राशि के जातक की लव लाइफ बेहतर होगी। यहां पढ़ें सभी राशियों का क्या होगा हाल।

Mesh

Mesh

मेष आज का राशिफल ( Aries Horoscope Today)

परिवार सहित सुदूर यात्रा का विचार आ सकता है। जॉब में अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना व सप्त अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक --01 व 03

Vrishbha

Vrishbha

वृष आज का राशिफल ( Taurus Horoscope Today)

जॉब से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है इस सम्बंध में यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । जॉब में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। मूंग का दान करें।

शुभ रंग --हरा व नीला।

शुभ अंक --01 व 09

Mithun

Mithun

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें।बिजनेस में भी यदि आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।

आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ व अनार का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व नारंगी।

शुभ अंक -,01 व 09

kark

kark

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

बिजनेस को लेकर स्थिति अब बहुत बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स के करियर में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे हैं ,यह बहुत अच्छी बात है। मानसिक सामंजस्य व टाइम मैनेजमेंट बनाये रखें। जॉब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। हेल्थ के प्रति सजग रहें।

आज का उपाय -- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --सफेद व पीला।

शुभ अंक --01 व 03

Singh

Singh

सिंह आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)

बिजनेस को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। आपका करियर प्रगति की तरफ जाएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। भविष्य की चिंता को लेकर तनाव का परित्याग करें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक -04 व 08

Kanya

Kanya

कन्या आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)

जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। बिजनेस बढ़ाने के लिए और परिश्रम करना होगा। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। बिजनेस में कई दिनों से रुकी योजनाओं को आगे मत करें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --भैरो उपासना करें व उड़द का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -05 व 08

tula

tula

तुला आज का राशिफल ( Libra Horoscope Today)

छात्रों के करियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।व्यवसाय को लेकर आशावादी बनें। आत्मबल को सुदृढ़ रखें।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में अपने कार्य के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --मसूर का दान करें। सुंदरकांड का पाठ लाभदायक है।

शुभ रंग --नीला व आसमानी।

शुभ अंक --06 व 08

Vrishchik

Vrishchik

वृश्चिक आज का राशिफल ( Scorpio Horoscope Today)

बिजनेस में धन का आगमन होगा। जॉब में प्रोग्रेस है। रियल स्टेट में निवेश करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। स्टूडेंट्स को करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय --विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक --03 व 09

dhanu

dhanu

धनु आज का राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

व्यवसाय में रुके धन के आगमन से प्रसन्नता होगी। जॉब में किसी कार्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें।प्रेम में सत्य पर ही रहें।

आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 03

makar

makar

मकर आज का राशिफल ( Capricon Horoscope Today)

व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आप एक मेहनती व्यक्ति हैं। जॉब में अपनी सकारात्मक सोच व अच्छे परफार्मेंस से ही उसको सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों सहित धार्मिक यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। हेल्थ पर ध्यान दें। आज का उपाय -जॉब व बिजनेस में सफलता हेतु श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान पुण्यदायी है।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक --05 व 08

Kumbh

Kumbh

कुम्भ आज का राशिफल ( Aquarius Horoscope Today)

व्यवसाय में अनिर्णय की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। जॉब में सफलता मिलेगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। मूंग व उड़द का दान करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक --06 व 08

Meen

Meen

मीन आज का राशिफल ( Pisces Horoscope Today)

जॉब में किसी निर्णय को लेकर उहापोह में रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में मित्रों के सपोर्ट में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। मृदुभाषिता आपके व्यक्तित्व की शुभता को बढ़ाती है जिससे आप सफल होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहना चाहिए।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करें। जीवन में सफलता हेतु सप्तश्लोकी दुर्गा का नित्य पाठ पुण्यदायी है।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

शुभ अंक --03 व 09

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article