Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 26 January 2026: आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो रात 9 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। इसके बाद नवमी लग जाएगी। इस कारण गुप्त नवरात्रि की अष्टमी की पूजा आज यानि सोमवार को ही की जाएगी। आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का दिन है। आज के दिन ही 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था।
आज के दिन नक्षत्र दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक अश्विनी रहेगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र लग जाएगा। योग साध्य सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शुभ योग लग जाएगा। करण विष्टि सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इसके बाद बव करण लग जाएगा। जो रात 9 बजकरा 17 तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद बालव करण चालू हो जाएगा।
चंद्रमा आज मेष राशि में रहेंगे। मिथुन में गुरु विराजमान रहने वाले हैं। इसी प्रकार मकर राशि में बुध, सूर्य, मंगल और शुक्र की युति बनी रहेगी। कुंभ में राहु और सिंह में केतु की उपस्थिति रहने वाली है। मीन में शनि विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल
गुरु और चंद्रमा का प्रभाव घर-परिवार और करियर के लिए अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में हल्की परेशानी आ सकती है, लेकिन इससे मन को विचलित न करें। जॉब में कार्य समय पर पूरे होंगे। नई डील से लाभ मिलने के संकेत हैं। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। लव लाइफ में पार्टनर आपको समय देगा, लेकिन करियर पर फोकस बनाए रखना जरूरी है। स्टूडेंट्स को सफलता के लिए मेहनत बढ़ानी होगी।
उपाय – गुप्त नवरात्रि में माता भगवती की उपासना करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
शुभ रंग – पीला, नारंगी
भाग्य प्रतिशत – 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा व्यय भाव में रहेंगे। जॉब से जुड़े मामलों में सफलता के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में बेवजह के विवादों से दूरी रखें। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। इमोशनल फैसलों से बचें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। हेल्थ को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
उपाय – माता दुर्गा की पूजा करें और सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 पाठ करें।
शुभ रंग – नीला, लाल
भाग्य प्रतिशत – 60%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा एकादश भाव में हैं, जो जॉब और आय के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। बिजनेस में परफॉर्मेंस को लेकर संतोष रहेगा। रुका हुआ कोई प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। हेल्थ को लेकर सतर्कता रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन ज्यादा इमोशनल होने से बचें।
उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग – आसमानी, हरा
भाग्य प्रतिशत – 65%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा दशम और गुरु व्यय भाव में गोचर कर रहे हैं। जॉब में प्रमोशन के लिए प्रयास जारी रखें, परिणाम थोड़ा देर से मिल सकता है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्टडी और टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। लव लाइफ में यात्रा का योग बन रहा है।
उपाय – माता दुर्गा की उपासना करें और शिवलिंग पर गंगा जल व कुशोदक से अभिषेक करें।
शुभ रंग – सफेद, नारंगी
भाग्य प्रतिशत – 75%
सिंह राशि का आज का राशिफल
सूर्य और गुरु का प्रभाव जॉब में उन्नति के योग बना रहा है। व्यवसाय में सफलता धीरे-धीरे मिलने लगेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी समस्या में राहत मिल सकती है। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए समय निकालें। कार्य सही दिशा में करें।
उपाय – श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग – नारंगी, लाल
भाग्य प्रतिशत – 60%
कन्या राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा अष्टम और गुरु दशम भाव में हैं। बिजनेस में हो रही प्रोग्रेस से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप अच्छे से निभाएंगे। लगातार मेहनत ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग – हरा, आसमानी
भाग्य प्रतिशत – 60%
तुला राशि का आज का राशिफल
शुक्र और बुध बिजनेस से जुड़े लोगों को नए अवसर देंगे। जॉब में संतोष रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। परिवार के साथ यात्रा का आनंद मिलेगा। पेपर वर्क में सावधानी बरतें।
उपाय – दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग – बैगनी, हरा
भाग्य प्रतिशत – 75%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
मंगल और शुक्र फाइनेंस और बिजनेस में अच्छी प्रोग्रेस दिला सकते हैं। मन आध्यात्मिक रहेगा। हेल्थ से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। नई बिजनेस डील सफल होने के संकेत हैं। लव लाइफ भी बेहतर रहेगी।
उपाय – भगवान शिव के मंदिर जाएं और तिल का दान करें।
शुभ रंग – लाल, नारंगी
भाग्य प्रतिशत – 55%
धनु राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा पंचम भाव में और गुरु सप्तम भाव में हैं। बिजनेस में रुका धन मिलने की संभावना है। क्रोध से बचना जरूरी है। सरकारी कार्यों में थोड़ी परेशानी रह सकती है। लव लाइफ को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है।
उपाय – श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग – लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत – 55%
मकर राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा चतुर्थ भाव में लाभकारी रहेंगे। जॉब में ऑफिस का माहौल पहले से बेहतर होगा। बिजनेस को सही दिशा देने का अवसर मिलेगा। ज्यादा यात्रा से बचें। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा, लीवर को लेकर सावधानी रखें।
उपाय – माता दुर्गा की उपासना करें और सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 पाठ करें।
शुभ रंग – नीला, हरा
भाग्य प्रतिशत – 60%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा तृतीय भाव में शुभ फल दे रहे हैं। जॉब में कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन नया प्रोजेक्ट पूरा होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा।
उपाय – माता दुर्गा के मंदिर जाकर दान-पुण्य करें और सप्त अन्न का दान दें।
शुभ रंग – आसमानी, हरा
भाग्य प्रतिशत – 75%
मीन राशि का आज का राशिफल
गुरु चतुर्थ और चंद्रमा द्वितीय भाव में हैं। जॉब में परफॉर्मेंस पहले से बेहतर रहेगा। बिजनेस से जुड़ा तनाव दूर होगा। स्टूडेंट्स को स्टडी में सही दिशा मिलेगी। लव लाइफ और हेल्थ दोनों संतोषजनक रहेंगे।
उपाय – भगवान विष्णु की उपासना करें।
शुभ रंग – पीला, सफेद
भाग्य प्रतिशत – 60%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
