अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal (25 January 2026): आज इन 6 राशियों पर सूर्यदेव रहेंगे मेहरबान, बनेंगे सारे काम, पढ़ें 25 जनवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 25 January 2026 मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आपके लिए आज का दिन रविवार कैसा रहने वाला है, यह आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

Image

25 जनवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 25 January 2026: आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो रात 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी लग जाएगी।आज गुप्त नवरात्रि में माता धूमावती का पूजन होगा। दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र लग जाएगा। योग सिद्ध सुबह 11 बजकर 46 तक रहेगा। इसके बाद साध्य योग लग जाएगा। करण गर सुबह 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वणिज करण लग जाएगा, जो रात 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति में चंद्रमा दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक मीन राशि में रहेंगे। इसके बाद मेष राशि में चले जाएंगे। सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में ही रहेंगे। मिथुन में गुरु और सिंह में केतु रहेंगे। कुंभ में राहु व मीन में शनि विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का आज का राशिफल

आज का दिन धार्मिक गतिविधियों और आध्यात्मिक कार्यों के लिए शुभ है। दोपहर 01:36 बजे के बाद चंद्रमा आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। परिवार में किसी भी तरह के विवाद से बचना आपके लिए जरूरी रहेगा। बिजनेस और करियर से जुड़े लोगों को आज थोड़ा संभलकर चलना होगा, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन लाभकारी है, पढ़ाई में मन लगेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, सिर दर्द या थकान महसूस हो सकती है।

उपाय – उड़द और कंबल का दान करें।

शुभ रंग – पीला, नारंगी

भाग्य प्रतिशत – 55%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

दोपहर 01:36 के बाद चंद्रमा आपके व्यय भाव में रहेंगे, जिससे खर्च बढ़ सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। बिजनेस में भविष्य की योजनाओं पर काम करने का समय है, लेकिन नई डील फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। जॉब में प्रमोशन को लेकर प्रयास सफल हो सकते हैं और किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय – हनुमान जी की पूजा करें और ऊनी वस्त्र दान करें।

शुभ रंग – नीला, सफेद

भाग्य प्रतिशत – 75%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

आज का दिन दोपहर के बाद व्यवसाय में नए अवसर लेकर आ सकता है। रियल एस्टेट, आईटी और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई धार्मिक या पारिवारिक कार्य पूरा हो सकता है। जॉब में स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में सामंजस्य बना रहेगा। शाम के समय मंदिर या सत्संग में जाने से मानसिक शांति मिलेगी।

उपाय – श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और उड़द व कंबल का दान करें।

शुभ रंग – हरा, सफेद

भाग्य प्रतिशत – 60%

कर्क राशि का आज का राशिफल

जॉब परिवर्तन को लेकर जो प्रयास कर रहे थे, उनसे जुड़े सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। दोपहर 01:36 के बाद बिजनेस में बड़ी सफलता के संकेत हैं। छात्र उच्च शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

उपाय – श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और अन्न का दान करें।

शुभ रंग – सफेद, लाल

भाग्य प्रतिशत – 65%

सिंह राशि का आज का राशिफल

आज बिजनेस में किसी विशेष काम को लेकर लगातार प्रयास करते रहेंगे। मित्रों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। जॉब में अपनी एनर्जी का सही दिशा में उपयोग करें, तभी परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। छात्रों को पढ़ाई में फोकस बनाए रखना होगा। लव लाइफ को लेकर अनावश्यक तनाव न लें।

उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें, चावल और तिल का दान करें।

शुभ रंग – लाल, नारंगी

भाग्य प्रतिशत – 65%

कन्या राशि का आज का राशिफल

बिजनेस में किसी खास निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। सही टाइम और वर्क मैनेजमेंट आपको सफलता दिलाएगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आईटी और बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को करियर में नई दिशा मिल सकती है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ संतुलित रहेगी।

उपाय – श्री सूक्तम का पाठ करें और अन्न व फल दान करें।

शुभ रंग – हरा, नीला

भाग्य प्रतिशत – 65%

तुला राशि का आज का राशिफल

आईटी और बैंकिंग जॉब वालों के लिए प्रमोशन को लेकर प्रयास तेज रहेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत बढ़ानी होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं और यह यात्रा सुखद रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा मन को शांति देगी। बीपी और शुगर के पेशेंट खान-पान में विशेष सावधानी रखें।

उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें और कंबल का दान करें।

शुभ रंग – हरा, आसमानी

भाग्य प्रतिशत – 60%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

आज बिजनेस की स्थिति आपको संतोष देगी। घर में धन-धान्य की स्थिति अच्छी रहेगी। जॉब में प्रमोशन से जुड़ी पुरानी चिंताएं दूर होंगी और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में किसी भी तरह के भ्रम या असत्य से बचें।

उपाय – सूर्योपासना करें और पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग – सफेद, नारंगी

भाग्य प्रतिशत – 65%

धनु राशि का आज का राशिफल

बिजनेस को लेकर आज आप काफी गंभीर रहेंगे। दोपहर 01:36 के बाद पंचम चंद्रमा शुभ फल देंगे और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन लव लाइफ अच्छी रहेगी। विवाह से जुड़ी बात घर में रखने का सही समय है।

उपाय – श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और चावल व तिल का दान करें।

शुभ रंग – पीला, सफेद

भाग्य प्रतिशत – 75%

मकर राशि का आज का राशिफल

राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर होगी। जॉब में कार्यभार बढ़ेगा, लेकिन पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। सकारात्मक सोच आपके करियर को सही दिशा देगी। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।

उपाय – हनुमान जी की उपासना करें और चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग – नीला, सफेद

भाग्य प्रतिशत – 75%

कुम्भ राशि का आज का राशिफल

जॉब के काम में व्यस्तता बनी रहेगी। दोपहर 01:36 के बाद तृतीय चंद्रमा शुभ फल देंगे। कार्यों को सिस्टेमेटिक तरीके से करने पर प्रोजेक्ट समय पर पूरा होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, खान-पान पर ध्यान दें। लव लाइफ में घूमने-फिरने के योग हैं।

उपाय – भगवान विष्णु की उपासना करें और सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग – नीला, सफेद

भाग्य प्रतिशत – 55%

मीन राशि का आज का राशिफल

जॉब में आपकी स्थिति मजबूत होगी। दोपहर के बाद द्वितीय चंद्रमा आर्थिक लाभ देंगे। छात्र नई उपलब्धियों से खुश रहेंगे। बिजनेस में कार्यपद्धति सुधरेगी और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। लव लाइफ को लेकर संतोष रहेगा।

उपाय – श्री सूक्तम का पाठ करें और कंबल का दान करें।

शुभ रंग – लाल, सफेद

भाग्य प्रतिशत – 55%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article