अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : इन 5 राशि वालों पर आज बरसेगी हनुमान जी की कृपा, होगा बड़ा फायदा

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 23 June 2026 : आज का दिन मंगलवार कुछ राशि वालों के लिए काफी बेहतरीन रहने वाला है। इन लोगों को विशेष रूप से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होगी।

Image

23 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 23 June 2026 : आज गुरु, बुध और शुक्र कर्क राशि में हैं। केतु सिंह, चन्द्रमा कन्या, राहु कुंभ, शनि मीन, मंगल वृषभ और सूर्य मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। आज मंगलवार का दिन है। सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे।

आज हनुमान जी की उपासना का विशेष महत्व है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का 18 बार पाठ करने से स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के योग बनते हैं। धन का आगमन तभी शुभ होता है जब उसका सही उपयोग और दान किया जाए। इसलिए भगवान के नाम का जप और यथासंभव दान करते रहें।

ज्येष्ठ माह का अंतिम मंगलवार होने के कारण अन्न दान, भंडारा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना विशेष पुण्यदायी रहेगा। अपने ज्ञान को दूसरों तक पहुंचाएं और सुपात्र को दान करें। आज अन्न दान का विशेष महत्व है।

मेष राशि का 23 जून 2026 का राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के मामले में थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। बुध, गुरु और शुक्र चतुर्थ भाव में हैं। चन्द्रमा षष्ठम और शनि द्वादश भाव में रहेंगे।

करियर में समय-समय पर प्रमोशन के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन अभी कुछ बाधाएं आ सकती हैं। जॉब में आने वाली परेशानियों का धैर्य से समाधान करें। कार्यस्थल के तनाव से बचें। मंगल द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय: मिष्ठान और शीतल जल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: लाल और पीला।

शुभ अंक: 01 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 65%।

वृषभ राशि का 23 जून 2026 का राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और जॉब के लिहाज से अच्छा रहेगा। चन्द्रमा पंचम भाव में तथा गुरु, शुक्र और बुध तृतीय भाव में रहेंगे।

जॉब में विवादों से बचें और ऑफिस में सकारात्मक वातावरण बनाए रखें। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। शुक्र के प्रभाव से लव लाइफ में सफलता मिलेगी। बिजनेस में शाम के बाद थोड़ी परेशानी आ सकती है।

आज का उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग: नीला और हरा।

शुभ अंक: 05 और 07।

भाग्य प्रतिशत: 75%।

मिथुन राशि का 23 जून 2026 का राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन जॉब और बिजनेस में प्रगति देने वाला रहेगा। चन्द्रमा चतुर्थ भाव में हैं। गुरु, शुक्र और बुध द्वितीय भाव में रहेंगे।

बिजनेस में लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान हो सकता है। आईटी और बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ स्टडी प्रोजेक्ट पूरा होगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। रिश्तों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

आज का उपाय: तिल और चावल का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: हरा और नीला।

शुभ अंक: 02 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 70%।

कर्क राशि का 23 जून 2026 का राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा। गुरु, शुक्र और बुध इसी राशि में हैं तथा चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे।

जॉब में लगातार बेहतर प्रदर्शन से सफलता मिलने के योग हैं। बिजनेस के प्रति समर्पित रहें, भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए अनुबंध से लाभ हो सकता है। लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। रिश्तों में विश्वास बनाए रखें।

आज का उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं और मसूर का दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल।

शुभ अंक: 06 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 60%।

सिंह राशि का 23 जून 2026 का राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा। राशि स्वामी सूर्य एकादश भाव में और चन्द्रमा द्वितीय भाव में हैं। गुरु, शुक्र और बुध द्वादश भाव में रहेंगे।

परिवार और मित्रों की सहायता से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जॉब में विवाद की स्थिति बन सकती है। एक साथ कई कार्य करने से बचें और अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें। उच्चाधिकारियों के सहयोग से सफलता मिलेगी।

आज का उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 पाठ करें और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला।

शुभ अंक: 05 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 75%।

कन्या राशि का 23 जून 2026 का राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा। सूर्य दशम भाव में हैं और चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल भाग्य भाव में अनुकूल फल देंगे।

बिजनेस में लंबे समय की मेहनत के बाद बड़ी सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। टीचिंग, आईटी और बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और तिल-गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद।

भाग्य प्रतिशत: 60%।

तुला राशि का 23 जून 2026 का राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और स्टडी के लिहाज से अच्छा रहेगा। गुरु और शुक्र दशम भाव में रहकर आर्थिक सफलता के योग बनाएंगे। चन्द्रमा द्वादश भाव में और मंगल अष्टम भाव में हैं।

स्टूडेंट्स को करियर में अचानक बड़ी सफलता मिल सकती है। अपनी पढ़ाई को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से करें। जॉब में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लव लाइफ खुशहाल रहेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

आज का उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और नीला।

शुभ अंक: 06 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 75%।

वृश्चिक राशि का 23 जून 2026 का राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन जॉब और बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा। चन्द्रमा एकादश भाव में हैं। गुरु, शुक्र और बुध नवम भाव में रहकर भाग्य का साथ देंगे। शनि पंचम भाव में हैं।

जॉब में सफलता के योग हैं, लेकिन प्रमोशन को लेकर थोड़ी अनिश्चितता बनी रह सकती है। कार्यस्थल पर जो अनचाहा डर था, वह दूर होगा और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस और परिवार के लिए दिन शुभ रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें। तिल और चावल का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और सफेद।

शुभ अंक: 05 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 75%।

धनु राशि का 23 जून 2026 का राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में नए अवसर देने वाला रहेगा। राशि स्वामी गुरु अष्टम भाव में और चन्द्रमा दशम भाव में रहेंगे। शनि तृतीय भाव में हैं।

जॉब में नई जिम्मेदारी या नए पद को लेकर प्रयास सफल हो सकते हैं। अपने अनुभव और परफॉर्मेंस को प्रोफेशनल तरीके से प्रस्तुत करें। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। लव लाइफ को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। घर में धार्मिक वातावरण बन सकता है।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। गेहूं और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी।

शुभ अंक: 05 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 75%।

मकर राशि का 23 जून 2026 का राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन जॉब और बिजनेस में प्रगति देने वाला रहेगा। चन्द्रमा नवम भाव में हैं। गुरु, शुक्र और बुध सप्तम भाव में रहकर सफलता देंगे।

जॉब में आपका परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगा। मेहनत और सकारात्मक सोच से कार्यों को सही दिशा दे पाएंगे। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की समस्याओं को समझदारी से हल करेंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में बीपी को लेकर सावधानी रखें।

आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जल और दुग्ध अर्पित करें।

शुभ रंग: नीला और हरा।

शुभ अंक: 05 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 60%।

कुंभ राशि का 23 जून 2026 का राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन जॉब और बिजनेस में प्रगति देने वाला रहेगा। राशि स्वामी शनि द्वितीय भाव में हैं और चन्द्रमा अष्टम भाव में रहेंगे।

बिजनेस में किसी नए अनुबंध या प्रस्ताव से लाभ मिल सकता है। ऑफिस में सभी के सहयोग से समस्याओं का समाधान निकालेंगे। स्टूडेंट्स को करियर में सफलता के लिए व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई करनी होगी। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। स्वास्थ्य में लीवर संबंधी परेशानी को लेकर सावधान रहें।

आज का उपाय: शिवलिंग पर बेल पत्र और दुग्ध अर्पित करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा।

शुभ अंक: 04 और 07।

भाग्य प्रतिशत: 80%।

मीन राशि का 23 जून 2026 का राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और बिजनेस के लिए सकारात्मक रहेगा। गुरु, शुक्र और बुध पंचम भाव में हैं तथा चन्द्रमा सप्तम भाव में रहेंगे।

जॉब को लेकर आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता की ओर ले जाएगी। जल्द ही बड़े पद या नई जिम्मेदारी के अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन बड़े भाई और सहयोगियों का साथ मिलेगा। योजनाओं को सही दिशा देने का प्रयास करें।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक और गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: पीला और नारंगी।

शुभ अंक: 03 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 65%।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article