अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 19 September 2023: गणेश चतुर्थी के दिन इन राशियों पर बरसेगी बप्पा की कृपा, जानें अपना आज का राशिफल

Horoscope Today ( Aaj Ka Rashifal 19 September 2023) In Hindi: भाद्रपद का पावन महीना चल रहा है। इस महीने में बहुत से त्योहार मनाये जाते हैं । भादव महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी के दिन किन राशियों की किस्मत चमकेगी। पढ़ें दैनिका राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Horoscope Today ( Aaj Ka Rashifal) 19 September 2023: भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन इन राशि वाले जातकों पर भगवान गणेश की कृपा बरस सकती है। मेष वाले जातकों के काम पूरे हो सकते हैं। वृष वाले जातकों को काम में सफलता मिल सकती है। मिथुन वालों को जॉब में सफलता मिल सकती है। कन्या राशि वाले के सारे काम सफल हो सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का 19 सितंबर 2023 गणेश चतुर्थी का दिन कैसा रहने वाला है। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

आज परिवार में कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे ।अपने कर्म को आनंद पूर्वक करें। बिजनेस को लेकर लाभ में रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें, आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। आपके ऑफिस में कुछ नवीन मेंबर्स सम्मिलित होंगे।हनुमान जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक व बेलपत्र अर्पित करें। जॉब में प्रोमोशन के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

वृष

जॉब में सफलता है।बिजनेस में कुछ नवीन कार्य मिलने की सम्भावना है। परिवार में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर परेशान रहेंगे।उड़द का दान करें।

मिथुन

जॉब के लिए प्रोग्रेस वाला टाइम है। किसी भी डिपार्टमेन्टल डिस्प्यूट को आगे न बढ़ने दें।छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा ।लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।गेंहू व गुड़ का दान करें।

कर्क

व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है। स्टूडेंट्स करियर को चमकाने में लगे रहेंगे। स्टडी निरन्तर करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। शनि से संबंधित द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

सिंह

आप व्यवसाय में किसी विशेष अनुबंध को लेकर तनाव में रहेंगे। बड़े भाई की सहायता मिलेगी। छात्र करियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। तिल व मसूर का दान श्रेष्ठ दान है।

कन्या

किसी रुके हुए सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन व टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना है। जॉब में आपकी कार्यशैली ही आपको सफल करती है। बिजनेस में किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य की शुरुआत होगी। स्वास्थ्य सुख में सफलता के लिए उड़द व गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

तुला

व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। पारिवारिक दायित्व व बिजनेस के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा।। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहने की सम्भावना है। भगवान विष्णु जी के मंदिर में जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

वृश्चिक

स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति करेंगे। करियर में प्रोग्रेस से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करते रहें।

धनु

जॉब को लेकर हर्षित रहेंगे।बिजनेस में आप एक साथ कई कार्यों को ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। मित्रों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। गाय को केला खिलाएं।

मकर

जॉब को लेकर थोड़ा तनाव बना संभावित है । छात्र अपनी सकारात्मक सोच ,मेहनत व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें।लव लाइफ अच्छी रहेगी। हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।शिवलिंग को दही व शक्कर अर्पित करें।चन्द्रमा के द्रव्य शक्कर का दान भी करें।

कुम्भ

छात्र करियर को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे।लव लाइफ व ऑफिस वर्क में बैलेंस स्थापित करें। घर के मन्दिर में अखंड दीपक जलाएं तथा वहीं बैठकर श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन

व्यवसाय को लेकर आशान्वित रहेंगे तथा अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। आपकी सफलता में मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति संभावित है। लव लाइफ को लेकर खुश व आनंदित रहेंगे।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।चने की दाल का दान करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article