Horoscope Today 19 November 2023 In Hindi: मेष राशि के जातक आज व्यावसायिक सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। क्रोध से बचकर रहें नहीं तो नुकसान हो सकता है। वृषभ राशि वालों को जॉब में सफलता की सम्भावना है। आलस्य का त्याग करें। मिथुन राशि के जो जातक रियल स्टेट में निवेश करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कर्क राशि वालों को व्यवसाय में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। ऐसे में धैर्य रखें। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल यहां।
Aaj Ka Rashifal 19 November 2023 In Hindi

mesh aaj ka rashifal
मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिवस धार्मिक कृत्यों व सतसंग से आच्छादित रहेगा। व्यावसायिक सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों में सफलता के लिए किसी नए प्रस्ताव पर कार्य करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला व सफेद।
शुभ अंक- 01 व 03
वृषभ राशि: आज का राशिफल

vrish aaj ka rashifal
आज जॉब में सफलता की सम्भावना है। आलस्य का त्याग करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय- गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग- नीला व हरा।
शुभ अंक- 03 व 07
मिथुन राशि: आज का राशिफल

mithun aaj ka rashifal
आज का दिन आईटी व मीडिया के करियर में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप रियल स्टेट में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।
आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग- हरा व नीला।
शुभ अंक- 05 व 07
कर्क राशि: आज का राशिफल

kark aaj ka rashifal
व्यवसाय में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। प्रेम में असत्य से बचें।
आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- सफेद व पीला।
शुभ अंक- 05 व 06
सिंह राशि: आज का राशिफल

singh aaj ka rashifal
आप बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर प्रयासरत रहेंगे। इस कार्य में किसी कर्क व कन्या राशि के उच्चाधिकारी की सहायता मिलेगी। सफलता के लिए प्रयास तेज करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय- मानसिक सुख उत्तम रखने के लिए मसूर का दान करें।
शुभ रंग- लाल व नारंगी।
शुभ अंक- 5 व 08
कन्या राशि: आज का राशिफल

kanya aaj ka rashifal
व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करें, आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा। जॉब में बहुत जल्द प्रमोशन हो सकता है।
आज का उपाय- श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग- हरा व नीला।
शुभ अंक- 06 व 08
तुला राशि: आज का राशिफल

tula aaj ka rashifal
जॉब में अपने परफार्मेंस को लेकर खुश करेंगे। स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय- घर के मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक करके सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं।
शुभ रंग- नीला व हरा।
शुभ अंक- 06 व 08
वृश्चिक राशि: आज का राशिफल

vrischika aaj ka rashifal
धन का व्यय होगा। मन को स्थितिप्रज्ञ करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान की शिक्षा को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। पिता का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय- -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। सुंदरकांड का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ रंग- लाल व पीला।
शुभ अंक- 04 व 07
धनु राशि: आज का राशिफल

dhanu aaj ka rashifal
बिजनेस में नवीन कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। हेल्थ को और बेहतर करें। खान पान पर नियंत्रण रखें। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही सुंदर व्यतीत होगी।
आज का उपाय- कुश व गंगा जल भगवान शिव को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग- पीला व लाल।
शुभ अंक- 02 व 09
मकर राशि: आज का राशिफल

makar aaj ka rashifal
जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिजनेस में प्रगति है।
आज का उपाय- भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मंगल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग- हरा व नीला।
शुभ अंक- 05 व 07
कुंभ राशि: आज का राशिफल

kumbh aaj ka rashifal
आप जॉब में कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। परिवार में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। घरेलू विवाद से बचना चाहिए। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
आज का उपाय- हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।
शुभ रंग- नीला व आसमानी।
शुभ अंक- 5 व 09
मीन राशि: आज का राशिफल

meen aaj ka rashifal
बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातक खुश रहेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय- सुंदरकांड के पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। अन्न दान करते रहें।
शुभ रंग- पीला व लाल।
शुभ अंक- 03 व 09
