Aaj Ka Rashifal : आज भगवान गणेश रहेंगे इन 5 राशियों पर मेहरबान, बनेंगे आपके सभी काम, पढ़ें 11 फरवरी का राशिफल
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 11, 2026, 05:59 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 11 february 2026: आज फाल्गुन माह की नवमी तिथि है और बुधवार का दिन है। सूर्योदय के समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। आज शनि मीन राशि में और गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं। सूर्य शनि की राशि मकर में गोचर कर रहे हैं। आज बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ विशेष फलदायी माना गया है। आइए ग्रहों और नक्षत्रों की चाल से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?
11 फरवरी का राशिफल
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 11 february 2026: आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। जो सुबह 9 बजकर 58 तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र अनुराधा सुबह 10 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ज्येष्ठा लग जाएगा। योग व्याघात पूरे दिन रहेगा। करण सुबह 9 बजकर 58 तक गर रहेगा। इसके बाद वणिज करण लग जाएगा। आज का दिन बुधवार रहेगा। आज का दिन भगवान गणेश का है। आज भगवान गणेश कुछ राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मिथुन राशि में गुरु और सिंह में केतु रहेंगे। वृश्चिक में चंद्रमा और मकर में सूर्य के साथ मंगल रहेंगे। कुंभ में राहु, बुध, शुक्र विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही मीन में शनि रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल
आज शनि आपके बारहवें भाव में स्थित हैं और चंद्रमा आपके आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति जॉब से जुड़े लोगों को किसी विशेष कार्य में लाभ दिला सकती है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं, लेकिन क्रोध से बचना बहुत जरूरी है। स्टूडेंट्स के लिए यह समय कॅरियर पर ध्यान देने का है, लापरवाही नुकसान दे सकती है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं और लव लाइफ में सुधार देखने को मिलेगा।
उपाय: भगवान गणेश जी की उपासना करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपके सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं और शनि ग्यारहवें भाव में हैं। जॉब में प्रमोशन से जुड़े मामलों में नए दायित्व मिल सकते हैं। बहुत ज्यादा यात्रा से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी से ही काम बन सकता है, इसलिए वाणी में संयम रखें। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी और जॉब को लेकर संतुष्टि महसूस करेंगे।
उपाय: श्री विष्णु जी की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 55%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
आज गुरु आपकी ही राशि में हैं और चंद्रमा आपके छठवें भाव में गोचर कर रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। बिजनेस में जो काम रुके हुए थे, उनके पूरे होने का दिन है। बैंकिंग और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। जॉब में कोई रुका हुआ सरकारी काम भी पूरा होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और लव लाइफ में संतुलन बना रहेगा। शाम के समय लांग ड्राइव पर जाने का मन बन सकता है। भगवान गणेश की कृपा मिलेगी। इस कारण उनका दर्शन करके घर से निकलें।
उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आज आपके पांचवें भाव में स्थित हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है और पढ़ाई में सफलता मिलेगी। गुरु और शनि की स्थिति जॉब और बिजनेस दोनों के लिए सहायक है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से की जा रही मेहनत का अब फल मिलने लगेगा। रियल एस्टेट, बैंकिंग और पावर सेक्टर में निवेश भविष्य में अच्छा परिणाम दे सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी, पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का आज का राशिफल
आज गुरु आपके ग्यारहवें भाव में और चंद्रमा चौथे भाव में हैं। जॉब में किसी खास काम को लेकर लाभ मिल सकता है। प्रमोशन के मामलों में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। समय का सही उपयोग करना जरूरी है। मन को एकाग्र रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। आज भगवान गणेश आपके ऊपर मेहरबान रहेंगे। गणेश जी के मंत्रों का जाप करते हुए घर से निकलें।
उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और चावल व तिल का दान करें।
शुभ रंग: पीला, नीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
कन्या राशि का आज का राशिफल
आज गुरु आपके दसवें भाव में और चंद्रमा तीसरे भाव में स्थित हैं। जॉब और बिजनेस से जुड़े कार्यों में अनुकूलता बनी रहेगी। बिजनेस में किसी नए फैसले को लेकर थोड़ी दुविधा रह सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आत्मबल और टाइम मैनेजमेंट ही सफलता की कुंजी रहेगा। अचानक धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब में नई दिशा मिलेगी और सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। भगवान गणेश की कृपा से बिगड़े काम बनेंगे।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग: नीला, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 75%
तुला राशि का आज का राशिफल
आज शनि आपके छठवें भाव में और चंद्रमा दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति जॉब और बिजनेस दोनों के लिए शुभ है। स्टूडेंट्स के लिए ग्रहों का सहयोग मिलेगा, लेकिन मन को नियंत्रित रखना जरूरी है। विदेश यात्रा को लेकर प्रयास तेज हो सकते हैं। लव लाइफ आकर्षक बनी रहेगी। यात्रा से मन को सुकून मिलेगा, लेकिन तेज वाहन चलाने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नुकसान दे सकती है।
उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें और गुड़ व अनार का दान करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं और गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं। जॉब में किसी बड़े दायित्व को लेकर खुशी मिल सकती है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलने से थोड़ी उलझन रहेगी, लेकिन पुरानी चिंताओं का समाधान भी होगा। सीनियर्स का सहयोग लाभदायक रहेगा। लव लाइफ में समय का संतुलन बनाकर चलें।
उपाय: हनुमान जी के मंदिर जाकर तीन परिक्रमा करें और गुरु व पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: पीला, लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपके बारहवें भाव में हैं, सूर्य दूसरे भाव में और शनि चौथे भाव में स्थित हैं। जॉब और बिजनेस में स्थिति बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है, लेकिन लव लाइफ अच्छी रहेगी। विवाह की बात घर में शुरू हो सकती है। गणेश जी कृपा बरसेगी।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: पीला, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि का आज का राशिफल
आज गुरु आपके छठवें भाव में और चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। जॉब की स्थिति पहले से बेहतर होगी और बिजनेस में काम बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी सकारात्मक सोच आपको सही दिशा देगी। स्टूडेंट्स अपने कॅरियर को लेकर संतुष्ट रहेंगे। लव लाइफ में शादी का टर्न आ सकता है।
उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और चावल का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी, हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपके दसवें भाव में हैं, जो कर्म भाव माना जाता है। जॉब और बिजनेस में लाभ के योग हैं, लेकिन काम की अधिकता से थकान महसूस हो सकती है। किसी भी प्रोजेक्ट को सही प्लानिंग के साथ पूरा करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन खर्च पर नियंत्रण जरूरी है। लव लाइफ में नई यात्राएं आनंद बढ़ाएंगी।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी, लाल
भाग्य प्रतिशत: 60%
मीन राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपके नौवें भाव में हैं, गुरु चौथे भाव में और शनि आपकी ही राशि में स्थित हैं। यह स्थिति स्टूडेंट्स के कॅरियर को सही दिशा देगी। पढ़ाई में टीचर्स का सहयोग मिलेगा। युवा वर्ग लव लाइफ को लेकर खुश रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें।
उपाय: सूर्य उपासना करें और श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें, गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
