अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज ग्रहण योग बढ़ाएगा इन 3 राशियों की टेंशन, 8 जून को रहें संभलकर

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 8 June 2026 : आज चंद्रमा और राहु की कुंभ में राशि में मौजूदगी है, इससे कुछ राशि वालों को नुकसान होने की आशंका है। आइए राशिफल सें जानिए आज के उपाय क्या हैं।

Image

8 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 8 June 2026 : 8 जून 2026, सोमवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। आज पुरुषोत्तम माह का 22वां दिन है और चंद्रमा राहु के साथ कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु कर्क राशि में और शनि मीन राशि में विराजमान हैं। राहु-चंद्रमा की युति मानसिक अस्थिरता और भ्रम की स्थिति पैदा कर सकती है, इसलिए आज भगवान शिव और भैरव की उपासना विशेष फलदायी रहेगी। कुछ राशि वालों पर राहु-चंद्रमा की युति से बने ग्रहण योग का असर ज्यादा रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल क्या कह रहा है।

मेष राशि

आज चंद्रमा और राहु आपकी राशि से एकादश भाव में हैं। नौकरी में प्रगति के योग बन रहे हैं, लेकिन व्यवसाय से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और युवा अपने रिश्तों को लेकर उत्साहित रहेंगे।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

शुभ अंक: 03, 09

उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। क्रोध से बचें।

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि

आज चंद्रमा और राहु दशम भाव में हैं, जिससे करियर और कार्यक्षेत्र पर आपका फोकस बढ़ेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन लापरवाही न करें।

शुभ रंग: आसमानी, हरा

शुभ अंक: 04, 07

उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं, श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और अनार या लाल फलों का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि

आज का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। व्यवसाय में नई योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। किसी वरिष्ठ अधिकारी के व्यवहार को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

शुभ रंग: हरा, सफेद

शुभ अंक: 04, 06

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और तिल का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि

गुरु आपकी राशि में हैं, लेकिन चंद्रमा अष्टम भाव में होने से स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर पूरा ध्यान दें। रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में नया मोड़ आने की संभावना है। परिवार में विवाह संबंधी चर्चा हो सकती है।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 04, 06

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि

आज चंद्रमा और राहु सप्तम भाव में हैं। व्यवसाय में लाभ के योग हैं, लेकिन नौकरी में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो समय अनुकूल है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी और विवाह की दिशा में बातचीत आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 03, 06

उपाय: मिष्ठान और शीतल जल का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 75%

कन्या राशि

आईटी, बैंकिंग, मीडिया और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। धार्मिक यात्रा या किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी, नीला

शुभ अंक: 03, 09

उपाय: शिवलिंग पर दूध और गंगाजल अर्पित करें, तिल और गुड़ का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 70%

तुला राशि

चंद्रमा पंचम भाव में होने से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। राजनीति और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में बार-बार बदलाव का विचार नुकसानदायक हो सकता है।

शुभ रंग: आसमानी, हरा

शुभ अंक: 02, 09

उपाय: शिव मंदिर में शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें।

भाग्य प्रतिशत: 60%

वृश्चिक राशि

चंद्रमा और राहु चतुर्थ भाव में हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी या नया पद मिलने की संभावना है। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी चिंताओं का समाधान मिलेगा। मित्रों का सहयोग लाभदायक रहेगा और व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग: हरा, पीला

शुभ अंक: 03, 09

उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि

रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में सुधार होगा और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार की किसी समस्या को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। मित्रों से लाभ मिलने के संकेत हैं।

शुभ रंग: नारंगी, पीला

शुभ अंक: 02, 06

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और तिल का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 70%

मकर राशि

आज व्यवसाय और नौकरी दोनों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति पहले से मजबूत होगी। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको सफलता दिला सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: आसमानी, नीला

शुभ अंक: 03, 09

उपाय: भगवान शंकर की उपासना करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि

चंद्रमा और राहु आपकी ही राशि में हैं। नौकरी में पदोन्नति की उम्मीद बढ़ सकती है। व्यवसाय में वित्तीय मामलों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। घरेलू मामलों में मतभेद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 03, 09

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 85%

मीन राशि

गुरु पंचम भाव में रहकर विद्यार्थियों और ज्ञान से जुड़े कार्यों में लाभ देंगे। व्यवसाय में नई योजनाएं बन सकती हैं। नौकरी में कार्यशैली को बेहतर बनाने का प्रयास सफल रहेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। प्रेम जीवन में छोटी यात्रा का योग है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें।

शुभ रंग: लाल, सफेद

शुभ अंक: 01, 03

उपाय: ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का पाठ करें और फलों का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article