अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : ज्येष्ठ अधिकमास की मासिक कालाष्टमी व्रत आज, पंचांग से जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का सही समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग ) 08 June 2026 : आज ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की मासिक कालाष्टमी व्रत है। आज के दिन पूजा-पाठ के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेंगे। इसकी जानकारी पंचांग से कर सकते हैं।

Image

8 जून का पंचांग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग ) 08 June 2026 : 08 जून 2026, सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज ज्येष्ठ अधिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस कारण आज मासिक कालाष्टमी व्रत भी रखा जा रहा है। इसमें भगवान भैरव की पूजा की जाती है।अष्टमी तिथि अगले दिन तड़के तक रहेगी, इसलिए उदया तिथि के अनुसार आज अष्टमी तिथि मान्य रहेगी। आज शतभिषा नक्षत्र के बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। साथ ही विष्कम्भ योग और प्रीति योग का संयोग बनने से दिन विशेष फलदायी माना गया है। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति क्या रहने वाली है।

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय (Sunrise and Moonrise)

आज सूर्य का उदय सुबह 05:23 बजे और सूर्यास्त शाम 07:18 बजे होगा। चंद्रमा का उदय रात्रि 12:50 बजे (09 जून) तथा चन्द्रास्त दोपहर 12:06 बजे होगा।

तिथि, नक्षत्र और योग (Tithi, Nakshatra and Yog)

आज कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि अगले दिन 09 जून को प्रातः 03:23 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ होगी। शतभिषा नक्षत्र सुबह 09:09 बजे तक रहेगा। इसके बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र का आरंभ होगा। योग की बात करें तो विष्कम्भ योग सुबह 09:28 बजे तक रहेगा। इसके बाद प्रीति योग प्रारंभ होगा।

करण (Karan)

बालव करण दोपहर 03:29 बजे तक रहेगा। इसके बाद कौलव करण रहेगा। अष्टमी तिथि समाप्त होने के बाद तैतिल करण प्रारंभ होगा।

वार एवं पक्ष (Day and Paksha)

आज सोमवार है और कृष्ण पक्ष चल रहा है।

चन्द्र मास, सम्वत (Lunar Month and Samvat)

आज विक्रम सम्वत 2083 सिद्धार्थी, शक सम्वत 1948 पराभव तथा गुजराती सम्वत 2082 पिंगल है। चन्द्र मास ज्येष्ठ (अधिक) है। प्रविष्टे/गते 25 है।

राशि तथा ग्रह स्थिति (Rashi and Planetary Positions)

आज चंद्रमा कुम्भ राशि में रहेंगे और 09 जून को प्रातः 03:36 बजे मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य वृषभ राशि में स्थित हैं। आज दोपहर 01:39 बजे तक सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

ऋतु तथा अयन (Season and Ayana)

द्रिक और वैदिक दोनों मान्यताओं के अनुसार ग्रीष्म ऋतु चल रही है। उत्तरायण का प्रभाव बना हुआ है। दिनमान 13 घंटे 55 मिनट और रात्रिमान 10 घंटे 04 मिनट 56 सेकंड रहेगा। मध्याह्न का समय 12:20 बजे होगा।

8 जून के शुभ मुहूर्त (Auspicious Timings)

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:02 बजे से 04:42 बजे तक
  • प्रातः सन्ध्या: सुबह 04:22 बजे से 05:23 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:52 बजे से 12:48 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:39 बजे से 03:35 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:16 बजे से 07:37 बजे तक
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:18 बजे से 08:18 बजे तक
  • अमृत काल: 09 जून को रात्रि 01:29 बजे से 03:07 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: रात्रि 12:00 बजे से 12:40 बजे तक

8 जून के अशुभ मुहूर्त (Inauspicious Timings)

  • राहुकाल: सुबह 07:07 बजे से 08:52 बजे तक
  • यमगण्ड: सुबह 10:36 बजे से 12:20 बजे तक
  • गुलिक काल: दोपहर 02:05 बजे से 03:49 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: दोपहर 12:48 बजे से 01:44 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: शाम 03:35 बजे से 04:31 बजे तक
  • वर्ज्य: दोपहर 03:41 बजे से 05:19 बजे तक
  • पंचक: पूरे दिन

आनन्दादि एवं तमिल योग (Anandadi and Tamil Yog)

आनन्दादि योग में सुबह 09:09 बजे तक अमृत योग रहेगा, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके बाद मुसल योग रहेगा। तमिल योग में सुबह 09:09 बजे तक अमृत योग और उसके बाद मरण योग का प्रभाव रहेगा।

निवास और शूल (Nivas and Shool)

आज दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा। सुबह 09:09 बजे से नक्षत्र शूल दक्षिण दिशा में रहेगा। चन्द्र वास 09 जून को प्रातः 03:36 बजे तक पश्चिम दिशा में तथा उसके बाद उत्तर दिशा में रहेगा। राहु वास उत्तर-पश्चिम दिशा में रहेगा। शिववास अष्टमी तिथि के कारण अगले दिन प्रातः 03:23 बजे तक गौरी के साथ तथा उसके बाद सभा में माना गया है। कुम्भ चक्र सुबह 09:09 बजे तक गर्भ में, दोपहर 01:39 बजे तक तल में तथा उसके बाद पुनः गर्भ में रहेगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी पंचांग पर आधारित है और सामान्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दी गई है। क्षेत्र और परंपरा के अनुसार समय एवं मान्यताओं में अंतर संभव है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article