अध्यात्म

Ahoi Ashtami Moon Rise Time 2023: पंचांग से जानिए अहोई अष्टमी व्रत कथा मुहूर्त और तारों के उगने का समय

Ahoi Ashtami 2023 Star Rise Time Today 2023: पंचांग अनुसार आज अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन माताएं अपनी संतान के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। अहोई अष्टमी पर राधा कुंड में स्नान करने का भी विशेष महत्व माना जाता है।

Image

Ahoi Ahstami 2023 Star Rise And Moon Rise Time Today

Ahoi Ashtami 2023 Star Rise Time Today (Aaj Tara Kab Niklega): आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन अहोई अष्टमी व्रत (Ahoi Ashtami 2023) रखा जाता है। आज के दिन दो शुभ योग भी बन रहे हैं। जिसमें रवि पुष्य योग (Ravi Pushya Yoga 2023) सुबह 06:36 से 10:29 तक रहेगा वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yoga 2023) भी सुबह 06:36 से 10:29 तक रहेगा। ये दोनों योग अहोई अष्टमी के त्योहार को और भी ज्यादा खास बना रहे हैं। अहोई अष्टमी की पूजा शाम में की जाती है और इस समय राहुकाल लग रहा है (Aaj Ka Rahukaal Samay)। बता दें आज राहुकाल शाम 04:12 से 05:34 तक रहेगा। ऐसे में इस मुहूर्त में अहोई अष्टमी की पूजा करने से बचें। अब जानिए आज का पूरा पंचांग, अहोई अष्टमी पूजा और राधा कुंड स्नान का शुभ मुहूर्त (Radha Kund Snan 2023)।

Ahoi Ashtami Puja Muhurat 2023 (अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त 2023)

अहोई अष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। यानि पूजा के लिए आपको कुल 1 घण्टा 18 मिनट का समय मिलेगा। अष्टमी तिथि 5 नवंबर 2023 को 12:59 AM से 6 नवंबर को 03:18 AM तक रहेगी।

Ahoi Ashtami 2023 Star Rise Time (अहोई अष्टमी पर तारों के उगने का समय)

कई महिलाएं अहोई अष्टमी पर तारों को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। तो पंचांग अनुसार इस बार अहोई अष्टमी पर तारों के उगने का समय शाम 05 बजकर 59 मिनट का है।

Ahoi Ashtami 2023 Moon Rise Time (अहोई अष्टमी पर चंद्रोदय समय)

अहोई अष्टमी के दिन चंद्रमा रात 12 बजे के बाद दिखाई देगा। इससे पहले अहोई अष्टमी व्रत की पूजा संपन्न कर लें।

Radha Kund Snan Time 2023 (राधा कुंड स्नान समय 2023)

अहोई अष्टमी पर पूरी रात राधा कुंड में स्नान करने का शुभ मुहूर्त रहेगा। लेकिन अगर राधा कुण्ड में स्नान करने के सबसे शुभ समय की बात करें तो वह अर्ध रात्रि में 11:37 बजे से लेकर 12:29 बजे तक रहेगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article