अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 28 december 2022: भगवान गणेश जी की अराधना का दिन आज, जानें बुधवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 28, 2022, 06:11 AM IST

Aaj Ka Panchang 28 december 2022 in Hindi Today: आज पौष महीना के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज बुधवार दिन पड़ने के कारण गणेश भगवान की आराधना के लिए बेहद शुभ है। आज गणेश जी की उपासना के साथ दुर्गासप्तशती पाठ और हनुमानबाहुक का पाठ भी कर सकते हैं। चलिए अब आज के सारे शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में जान लेते हैं।

Image

Aaj Ka Panchang 28 december 2022:

Aaj Ka Panchang 28 december 2022 in Hindi Today: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी है।खष्ठी का पावन व्रत है। शिव पूजा करें। गणेश जी की उपासना करें।शक्ति उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।आज बुधवार को भगवान शिव जी व गणेश जी की पूजा व व्रत की जाती है।आज शिव मंदिर में शिव जी का रुद्राभिषेक करें।आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है।शिव मंदिर में वृक्षारोपण करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक28 दिसम्बर 2022
दिवसबुधवार
माहपौष ,शुक्ल पक्ष,
तिथिपष्‍ठी
सूर्योदय07:14am
सूर्यास्त05:30 pm
नक्षत्रशतभिषा
सूर्य राशिधनु
चन्द्र राशिकुम्भ
करणकौलव
योगसिद्धि‍

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्तनहीं हैराहुकालदोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक
विजय मुहूर्त02:29pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:19pm से 06:56pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article