अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 26 October 2022 in Hindi Today: गोवर्धन पूजा पर जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 08:48 AM IST

Aaj Ka Panchang 26 October 2022 in Hindi Today: आज यानी 26 अक्टूबर 2022 को गोवर्धन पूजा का पावन पर्व है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन की पूजा का विधान है। इस दिन सूर्योदय सूर्योदय 06:29 बजे होगा और सूर्यास्त 05:40 पर होगा। यहां देखें आज का पंचांग।

Image

26 अक्टूबर 2022 का पंचागं

Aaj Ka Panchang 26 October 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है।आज भैया दूज,चित्रगुप्त पूजा तथा गोवर्धन पूजा भी है।आज कलम दवात की पूजा भी होती है। आज गो माता की उपासना करें। शक्ति उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।आज बुधवार को भगवान शिव जी व गणेश जी की पूजा व व्रत की जाती है। स्वाती नक्षत्र है।आज शिव मंदिर में शिव जी का रुद्राभिषेक करें।आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है।शिव मंदिर में वृक्षारोपण करें।

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj ka Panchang (आज का पंचांग 26 अक्टूबर 2022)

  1. दिनांक-26 अक्टूबर 2022
  2. दिवस-बुधवार
  3. माह-कार्तिक ,शुक्ल पक्ष
  4. तिथि-प्रतिपदा
  5. सूर्योदय-06:29am सूर्यास्त-05:40 pm
  6. नक्षत्र-स्वाती
  7. चन्द्र राशि-तुला
  8. सूर्य राशि-तुला
  9. करण-बव
  10. योग-प्रीति
शुभ मुहूर्त
  • अभिजीत-नहीं है।
  • विजय मुहूर्त-02:29pm से 03:28 pm तक
  • गोधुली मुहूर्त--06:19pm से 06:56pm तक
  • अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article