अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 23 October 2022: धनतेरस पर दशकों बाद बन रहा है ऐसा संयोग, जानें खरीदारी व पूजा का शुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 07:31 AM IST

Aaj Ka Panchang 23 October 2022 In Hindi Today: आज यानी 23 अक्टूबर 2022 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। यह दिन खरीदारी के लिए काफी शुभ है। मान्यता है कि, कार्तिक माह के त्रयोदशी तिथि खरीदारी करने से उसमें 13 गुना वृद्धि होती है। यहां देखें आज सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक पूरा पंचांग

Image

23 अक्टूबर 2022 का पंचांग

Aaj Ka Panchang 23 October 2022 In Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। आज मासिक शिवरात्रि का पावन व्रत है। भगवान शिव व माता दुर्गा जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। रविवार को भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।

गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें (Aaj Ka Panchang 2022) व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें।

आज माता काली जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

दिनांक-23 अक्टूबर 2022

  1. दिवस-रविवार, माह-कार्तिक,कृष्ण पक्ष
  2. तिथि-त्रयोदशी
  3. सूर्योदय-06:27am
  4. सूर्यास्त-05:43pm
  5. नक्षत्र-उत्तराफाल्गुनी
  6. सूर्य राशि- तुला
  7. चन्द्र राशि- कन्या
  8. करण-वणिज ,योग-इंद्र

शुभ मुहूर्त-

  1. अभिजीत-11:53am से 12:45 pm तक।
  2. विजय मुहूर्त-02:31pm से 03:26 pm तक
  3. गोधुली मुहूर्त--06:41pm से 07:06pm तक

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article