Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 23 to 29 October 2022- सुजीत जी महाराज: इस सप्ताह सूर्य-शुक्र तुला राशि में,केतु भी उसी राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि मकर,गुरु मीन, राहु मेष,मङ्गल मिथुन,तथा बुध कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी (Saptahik Rashifal) राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मिथुन व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मेष व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। सिंह व धनु के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कर्क व मीन के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-
यहां देखें 23 से 29 अक्टूबर 2022 का राशिफल
1. मेष- मंगलवार के बाद व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जाँब में परिवर्तन या प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। कर्क व मकर राशि का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।सप्तम शुक्र प्रेम में सफलता देगा।
2. वृष- इस सप्ताह सोमवार के बाद चन्द्रमा कन्या व शुक्र तुला में रहकर जाँब व व्यवसाय के लिए सुखद फल देगा। इस राशि से खष्ठम गोचर करता सूर्य राजनीतिज्ञों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें।अन्न का दान करें।
3. मिथुन- राशि स्वामी बुध अपनी ही राशि कन्या में गोचर कर रहा है।आपके लिए यह सप्ताह व्यवसाय में प्रगति देने वाला है। इस राशि से दशम गुरु शुभ फलदायी है। सोमवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी।परिवार संग यात्रा हो सकती है।नीला व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
4. कर्क - इस वीक सूर्य -शुक्र के एकसाथ चतुर्थ गोचर से जाँब में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप घर सम्बन्धित प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र सफल रहेंगे। गुरु नवम है। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व मङ्गल के बीज मंत्र का जप करें व विष्णु उपासना करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन तिल का दान करें।
5. सिंह- इस सप्ताह गुरुवार के बाद चन्द्रमा -शुक्र तुला में रहकर व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं। बुधवार को प्रेम में वाणी के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर शनिवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है।इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। प्रतिदिन गेंहू व गुड़ का दान करते रहें।
6. कन्या- इस सप्ताह बुध इसी राशि में व सूर्य-शुक्र एकसाथ तुला राशि में हैं। बुधवार के बाद छात्रों का कॅरियर बहुत बेहतर रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व 03 परिक्रमा कर उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जाँब में प्रगति की संभावना है। शुक्रवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।मंगलवार के बाद रुका धन मिल सकता है।
7. तुला- इस सप्ताह बुधवार तक जाँब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।शुक्र सूर्य के साथ तुला का होकर दाम्पत्य जीवन में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें।कर्क व तुला राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।
8. वृश्चिक- शुक्र व सूर्य द्वादश होकर राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी।आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह बुधवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। जाँब में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें।सात प्रकार के अन्न का दान करते रहें।
9.धनु- इस वीक सूर्य -शुक्र एकादश रहेंगे। मंगलवार के बाद चन्द्रमा तुला के बाद शुक्रवार से वृश्चिक का होकर शुभ फल देगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। गुरुवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।मूंग व उड़द का दान करें।प्रेम में माधुर्यता बनी रहेगी।
10. मकर- सूर्य-शुक्र दशम,गुरु तृतीय व शनि इसी राशि में गोचर करेंगे।मंगलवार के बाद आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जाँब करने वाले उन्नति करेंगे।हरा व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन राशि स्वामी शनि के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन अन्न व वस्त्र का दान करें।
11. कुम्भ- सूर्य-शुक्र नवम यानी भाग्यभाव तथा शनि अब इसी राशि से द्वादश है।गुरु द्वितीय है। मंगलवार के बाद पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। बुध व मङ्गल इस राशि को लाभान्वित कर रहा है। गाय को पालक व हरा चारा खिलाते रहें।युवा लव लाइफ से खुश रहेंगे
12. मीन- सूर्य शुक्र अष्टम शुभ हैं।गुरु अब इसी राशि में है। शनि मकर में वक्री हैं।इस सप्ताह छात्रों को कॅरियर में सफलता मिलेगी।सोमवार के बाद चन्द्रमा का तुला गोचर बहुत ही उत्तम फलदायी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।मंगलवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक सुख में प्रगति हो सकती है।पीला व लाल रंग शुभ है।
