अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2022: धनतेरस पर इस राशि के जातकों पर कुबेर देव रहेंगे मेहरबान, देखें आज का राशिफल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 07:31 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 October 2022: सूर्य तुला में व शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के जातकों को नौकरी का अवसर प्राप्त होगा। वहीं कन्या व धनु राशि के जातक वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

Image

23 अक्टूबर 2022 का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। चन्द्रमा बुध प्रधान राशि कन्या में है। सूर्य तुला में व शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा कन्या राशि में हैं।कर्क व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज वृष तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कन्या व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

यहां देखें आज का राशिफल

1. मेष राशि -चन्द्रमा खष्ठम खष्ठम ,द्वादश गुरु व कर्म स्थान के शनि लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जाँब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।शुक्र गोचर वाहन क्रय करने के लिए शुभ है।तुलसी का पेड़ लगाएं।

2. वृष राशि - आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से पँचम दिवस को शुभ बनाएंगे।धार्मिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि से खष्ठम सूर्य शुभ है व मंगल धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नीला व नारंगी रंग शुभ है।

3. मिथुन- चतुर्थ चन्द्रमा व सूर्य आर्थिक लाभ दे सकते हैं। शनि के मकर में गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।सफेद व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।उड़द का दान करें।

4. कर्क- आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय में है। आज शिक्षा में सफलता का दिवस है।व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल व चावल का दान करें।

5. सिंह- सूर्य -चन्द्रमा का इस भाव से द्वितीय भाव में गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व उड़द का दान करें।

6. कन्या- तृतीय भाव में चन्द्रमा तथा सप्तम गुरु व्यवसाय के लिए शुभ हैं।पॉलिटिक्स में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है।पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है।भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।नारंगी व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

7. तुला- जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज कर्क व सिंह राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक- चन्द्रमा का इस राशि से एकादश व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं।जांब में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।वाहन क्रय करने के संकेत हैं।हनुमान जी की पूजा करें।पीपल का पेड़ लगाएं।

9. धनु- आज चन्द्रमा इसी राशि से दशम व सूर्य का गोचर तुला में है। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।हरा व नारंगी रंग शुभ है।परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे।मसूर व गुड़ का दान करें।

10. मकर- चन्द्रमा भाग्यभाव भाव में हैं। व्यावसायिक कार्यों में लाभ मिल सकता है। माता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। मूूंग का दान करें।

11. कुंभ- छात्र सफल रहेंगे। जीवन में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें ।बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जाँब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। वृक्षारोपण करें।

12. मीन- चन्द्रमा सप्तम गोचर करेंगे।आज इस राशि से एकादश शनि तथा इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। हेल्थ से खुश रहेंगे।नारंगी व लाल रंग शुभ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article