अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 23 November 2022: राहुकाल के दौरान कोई भी यात्रा और काम न करें शुरू, शिव मंदिर में करें वृक्षारोपण

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Nov 23, 2022, 07:05 AM IST

Aaj Ka Panchang 23 November 2022 in Hindi Today: बुधवार को भगवान शिव जी व गणेश जी की पूजा व व्रत की जाती है। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। साथ ही दुर्गासप्तशती का पाठ करें। साथ ही व्रत रखने का महान दिवस भी है। जानिए अपना आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

Image

Aaj Ka Panchang 23 November 2022

Aaj Ka Panchang 23 November 2022 in Hindi Today: 23 नवम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज-

आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है।आज मार्गशीर्ष अमावस्या है। गणेश जी की उपासना करें।शक्ति उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज बुधवार को भगवान शिव जी व गणेश जी की पूजा व व्रत की जाती है।आज शिव मंदिर में शिव जी का रुद्राभिषेक करें।आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।

हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है।शिव मंदिर में वृक्षारोपण करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक

23 नवम्बर 2022

दिवस

बुधवार

माह

मार्गशीर्ष,कृष्ण पक्ष

तिथि

चतुर्दशी06:54am तक फिर अमावस्या

सूर्योदय

06:49am

सूर्यास्त

05:25pm

नक्षत्र

विशाखा

सूर्य राशि

वृश्चिक

चन्द्र राशि

तुला04:04 pm तक फिर वृश्चिक

करण

शकुनि

योग

शोभन

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्त

समय

अशुभ मुहूर्त

समय

अभिजीत मुहूर्त

नहीं हैराहुकाल

दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

विजय मुहूर्त02:29pm से 03:28 pm तक

गोधुली मुहूर्त06:19pm से 06:56pm तक

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article