अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 18 October 2022: दोपहर इतने से इतने बजे तक रहेगा राहुकाल, न करें इस दौरान कोई शुभ काम, जानें शुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 03:54 PM IST

Aaj Ka Panchang 18 October 2022 in Hindi Today: 18 अक्टूबर को दोपहर में राहुकाल रहेगा। जानिए दिन के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Image

Aaj Ka Panchang 18 October 2022: 18 अक्टूबर 2022 पंचांग

Aaj Ka Panchang 18 October 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। 11:59am के बाद नवमी है। हनुमान जी को प्रसन्न करने की तिथि है। आज सुंदरकांड का पाठ करें। आज मंगलवार का व्रत भी है।घर पर व मन्दिर में हनुमान जी की पूजा करते हैं। भगवान राम के नाम का संकीर्तन महापुण्य है।पुष्य नक्षत्र है।आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें।सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें। सायंकाल महिलाएं शिव मंदिर जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं।

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

18 October 2022 (18 अक्टूबर 2022 पंचांग)

दिनांक-18 अक्टूबर 2022

दिवस- मंगलवार

माह-कार्तिक ,कृष्ण पक्ष,

तिथि-अष्टमी 11:59am तक फिर नवमी

सूर्योदय-06:28am

सूर्यास्त-05:43 pm

नक्षत्र-पुष्य

सूर्य राशि-तुला

चन्द्र राशि-कर्क

करण-कौलव

योग-सिद्ध

शुभ मुहूर्त-

1. अभिजीत- 11:58am से 12:48pm तक।

2. विजय मुहूर्त- 02:29pm से 03:28 pm तक

3. गोधुली मुहूर्त- 06:19pm से 06:56pm तक

अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article