Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 11 February 2026 : 11 फरवरी 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। आज फाल्गुन माह (पूर्णिमांत) के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि का आरंभ होगा। बुधवार होने के कारण आज का दिन गणेश जी की कृपा, बुद्धि-विवेक और निर्णय क्षमता से जुड़े कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं 11 फरवरी 2026 का पंचांग क्या संकेत दे रहा है?
सूर्योदय एवं चन्द्रोदय
11 फरवरी को सूर्य का उदय सुबह 07:03 बजे और सूर्यास्त शाम 06:08 बजे होगा। चंद्रमा का उदय सुबह 03:11 बजे और चन्द्रास्त दोपहर 12:27 बजे होगा।
आज का पंचांग
आज कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह 09:58 बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी। अनुराधा नक्षत्र सुबह 10:53 बजे तक प्रभावी रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ होगा। योग की बात करें तो व्याघात योग 12 फरवरी की रात 02:30 बजे तक रहेगा, इसके बाद हर्षण योग बनेगा। करण के अनुसार गर करण सुबह 09:58 बजे तक रहेगा, इसके बाद वणिज करण रात 11:12 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके पश्चात विष्टि करण रहेगा।
वार एवं पक्ष
आज बुधवार का दिन है और कृष्ण पक्ष चल रहा है। बुधवार का दिन बुद्ध ग्रह से जुड़ा माना जाता है, इसलिए पढ़ाई, लेखन, बातचीत और निर्णय लेने से जुड़े कार्यों के लिए यह दिन विशेष फलदायी माना जाता है।
चन्द्र मास, सम्वत एवं संवत्सर
आज विक्रम सम्वत 2082 (कालयुक्त), शक सम्वत 1947 (विश्वावसु) और गुजराती सम्वत 2082 (पिंगल) रहेगा। चन्द्र मास के अनुसार फाल्गुन मास (पूर्णिमांत) और माघ मास (अमांत) मान्य रहेगा।
राशि तथा नक्षत्र
आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। सूर्य मकर राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य का नक्षत्र धनिष्ठा रहेगा। चंद्र नक्षत्र पहले अनुराधा और उसके बाद ज्येष्ठा रहेगा।
ऋतु तथा अयन
आज शिशिर ऋतु और उत्तरायण का प्रभाव बना रहेगा। दिनमान लगभग 11 घंटे 05 मिनट और रात्रिमान करीब 12 घंटे 53 मिनट रहेगा। मध्याह्न काल 12:36 बजे माना गया है।
11 फरवरी के दिन का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:19 से 06:11 तक
प्रातः सन्ध्या: सुबह 05:45 से 07:03 तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:26 से 03:11 तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:06 से 06:32 तक
सायाह्न सन्ध्या: शाम 06:08 से 07:26 तक
अमृत काल: 12 फरवरी सुबह 03:52 से 05:39 तक
निशिता मुहूर्त: रात 12:09 से 01:01 तक (12 फरवरी)
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 07:03 से 10:53 तक
अमृत सिद्धि योग: सुबह 07:03 से 10:53 तक
11 फरवरी के दिन का अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 12:36 से 01:59 तक
यमगण्ड: सुबह 08:26 से 09:49 तक
गुलिक काल: सुबह 11:12 से 12:36 तक
दुर्मुहूर्त: दोपहर 12:13 से 12:58 तक
भद्रा: रात 11:12 से 12 फरवरी सुबह 07:02 तक
वर्ज्य काल: शाम 05:08 से 06:55 तक
विंछुड़ो: पूरे दिन
गण्ड मूल: सुबह 10:53 से 12 फरवरी सुबह 07:02 तक
बाण: मृत्यु बाण सुबह 04:30 बजे तक, इसके बाद अग्नि बाण पूर्ण रात्रि तक रहेगा।
आनन्दादि एवं तमिल योग
आज आनन्दादि योग सौम्य रहेगा, जो सुबह 10:53 बजे तक शुभ फल देने वाला माना जाता है, इसके बाद ध्वांक्ष योग बनेगा। तमिल योग के अनुसार आज सिद्ध योग सुबह तक रहेगा, इसके बाद मरण योग प्रभावी होगा।
जीवनम एवं नेत्रम
आज का जीवनम अर्ध जीवन रहेगा। नेत्रम एक नेत्र माना गया है।
निवास और शूल
आज होमाहुति राहु की रहेगी। दिशा शूल उत्तर दिशा में माना गया है। चन्द्र वास उत्तर दिशा में रहेगा। राहु वास दक्षिण-पश्चिम दिशा में रहेगा। शिववास के अनुसार सुबह तक भगवान शिव सभा में और उसके बाद क्रीड़ा में विराजमान माने गए हैं।कुम्भ चक्र के अनुसार आज तल अवस्था शुभ मानी गई है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी पंचांग एवं धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। यह केवल सामान्य सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
