अध्यात्म

Panchang Today: पंचांग से जानें किस मुहूर्त में करें महा नवमी पूजा और कब लगेगा राहुकाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 05:43 AM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 04 October 2022: इस बार नवरात्रि की महा नवमी तिथि 4 अक्टूबर को पड़ी है। इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व बताया जाता है।

Image

4 oct 2022 panchang: 4 अक्टूबर 2022 पंचांग

Panchang Today (आज का पंचांग) 02 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की नवमी है। 02:20 pm के बाद दशमी है।आज नवरात्र की महानवमी तिथि है। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज मंगलवार का व्रत भी है। हनुमान जी की पूजा करते हैं। भगवान राम के नाम का संकीर्तन की जाती है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें। सायंकाल महिलाएं शिव मंदिर जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं।

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

पंचांग 4 अक्टूबर 2022 (Panchang 4 October 2022)

दिनांक-04 अक्टूबर 2022

दिवस-मंगलवार

माह-आश्विन ,शुक्ल पक्ष,

तिथि-नवमी 02:20pm तक फिर दशमी

सूर्योदय-06:19am

सूर्यास्त-06:02 pm

नक्षत्र-उत्तराषाढ़ा

सूर्य राशि-कन्या

चन्द्र राशि-मकर

करण-कौलव

योग-अतिगण्ड

4 अक्टूबर 2022 का शुभ मुहूर्त

अभिजीत- 11:58am से 12:48pm तक।

विजय मुहूर्त- 02:29pm से 03:28 pm तक

गोधुली मुहूर्त- 06:19pm से 06:56pm तक

4 अक्टूबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

लवीना शर्मा
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article