Aaj Ka Lucky Color 14 June 2026 : ज्योतिष शास्त्र में रंगों का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि हर रंग किसी न किसी ग्रह की ऊर्जा से जुड़ा होता है। सही रंग का इस्तेमाल करने से व्यक्ति के आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और कार्यक्षमता में वृद्धि हो सकती है। 14 जून 2026 रविवार के दिन चंद्रमा और सूर्य दोनों शुक्र की राशि वृषभ में गोचर कर रहे हैं। सूर्य जहां आत्मविश्वास, मान-सम्मान और सफलता के कारक माने जाते हैं, वहीं चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में आज सूर्य, चंद्रमा और शुक्र से जुड़े रंगों का महत्व बढ़ जाता है।राशि के अनुसार आज कौन से रंग पहनना शुभ रहेगा, आइए जानते हैं।
मेष राशि के लिए आज का शुभ रंग
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। आज मेष राशि वालों के लिए लाल और पीला रंग शुभ रहेगा। लाल रंग साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला माना जाता है, जबकि पीला रंग भाग्य और सकारात्मक सोच को मजबूत करता है। नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए ये रंग लाभकारी रहेंगे।
वृषभ राशि के लिए आज का शुभ रंग
वृष राशि में आज सूर्य और चंद्रमा का प्रभाव रहेगा। इस राशि के लोगों के लिए नीला और हरा रंग शुभ रहेगा। हरा रंग मानसिक संतुलन और निर्णय क्षमता को मजबूत करता है, जबकि नीला रंग शांति और स्थिरता प्रदान करता है।
मिथुन राशि के लिए आज का शुभ रंग
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। आज आपके लिए हरा और नीला रंग शुभ रहेगा। हरा रंग बुध ग्रह से जुड़ा माना जाता है, जो बुद्धि, बातचीत और कार्यों में सफलता देने वाला होता है।
कर्क राशि के लिए आज का शुभ रंग
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। आज कर्क राशि वालों के लिए पीला और सफेद रंग शुभ रहेगा। सफेद रंग मन को शांति देता है और पीला रंग शुभ कार्यों में सफलता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है।
सिंह राशि के लिए आज का शुभ रंग
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। आज आपके लिए हरा और नारंगी रंग शुभ रहेगा। नारंगी रंग सूर्य की ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला माना जाता है। यह रंग नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने में सहायक हो सकता है।
कन्या राशि के लिए आज का शुभ रंग
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। आज इस राशि के जातकों के लिए आसमानी और नीला रंग शुभ रहेगा। ये रंग मानसिक शांति बनाए रखने और काम में एकाग्रता बढ़ाने में मददगार माना जात है।
तुला राशि के लिए आज का शुभ रंग
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। आज तुला राशि वालों के लिए नीला और हरा रंग शुभ रहेगा। ये रंग रिश्तों में मधुरता और कार्यों में संतुलन बनाए रखने वाले माने जाते हैं।
वृश्चिक राशि के लिए आज का शुभ रंग
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। आज आपके लिए पीला और लाल रंग शुभ रहेगा। लाल रंग आत्मबल बढ़ाएगा और पीला रंग भाग्य का साथ दिलाने वाला माना जाता है।
धनु राशि के लिए आज का शुभ रंग
धनु राशि के स्वामी गुरु हैं। आज इस राशि के लोगों के लिए पीला और नारंगी रंग शुभ रहेगा। ये रंग ज्ञान, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़े माने जाते हैं।
मकर राशि के लिए आज का शुभ रंग
मकर राशि के स्वामी शनि हैं। आज आपके लिए नीला और आसमानी रंग शुभ रहेगा। ये रंग धैर्य, स्थिरता और मेहनत के अच्छे परिणाम दिलाने वाले माने जाते हैं।
कुंभ राशि के लिए आज का शुभ रंग
कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। आज कुंभ राशि वालों के लिए सफेद और हरा रंग शुभ रहेगा। ये रंग मन को शांत रखने और कार्यों में सफलता पाने के लिए अच्छे माने जाते हैं।
मीन राशि के लिए आज का शुभ रंग
मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। आज आपके लिए नारंगी और लाल रंग शुभ रहेगा। ये रंग उत्साह, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाले माने जाते हैं।
रविवार के दिन सूर्य देव की कृपा पाने के लिए लाल, नारंगी और पीले रंग का विशेष महत्व माना गया है। आज सूर्य देव को अर्घ्य देने, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने और पिता का आशीर्वाद लेने से शुभ फल प्राप्त होने की धार्मिक मान्यता है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
