अध्यात्म

आज रोजा कितने बजे खुलेगा 20 March 2026, आज का इफ्तार का टाइम क्या है, यहां नोट करें सही टाइम

रमजान का आज आखिरी दिन है और रोजेदार इन दिनों में इबादत और दुआ पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। आज 20 मार्च 2026 को रमजान का आखिरी रोजा रखा जा रहा है। आज रात चांद का दीदार होगा और कल ईद मनाई जाएगी। ऐसे में लोगों के लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि आज उनके शहर में इफ्तार का सही समय क्या है और रोजा कब खुलेगा।

Image

आज 20 मार्च 2026 को इफ्तार का टाइम क्या है (pc: canva)

रमजान का पाक महीना खत्म होने वाला है। आज आखिरी रोजा रखा गया है और आज चांद के दीदार के बाद कल यानी 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। सुबह सेहरी के बाद शुरू हुआ रोजा पूरे दिन सब्र और संयम के साथ रखा जाता है और फिर शाम को सूर्यास्त के साथ खत्म होता है। हर रोज की तरह आज भी लोगों के मन में यह सवाल होता है कि उनके शहर में रोजा किस समय खुलेगा और इफ्तार का सही वक्त क्या रहेगा। सही समय जानना जरूरी है, ताकि इबादत पूरी तरीके से और सही वक्त पर की जा सके। रोजा सुबह फज्र की अजान के साथ शुरू होता है और शाम को मगरिब की अजान के साथ खत्म होता है। यानी जैसे ही सूरज ढलता है, रोजेदार इफ्तार कर सकते हैं। आइए जानते हैं आज रोजा कब खुलेगा, नोट करें आज का इफ्तार का समय..

आज 20 मार्च 2026 को इफ्तार का समय-

शहर का नामइफ्तार का समय
दिल्लीशाम 6:34 PM
नोएडाशाम 6:34 PM
गाजियाबादशाम 6:34 PM
गुरुग्रामशाम 6:35 PM
फरीदाबादशाम 6:34 PM
जयपुरशाम 6:40 PM
लखनऊशाम 6:21 PM
कानपुरशाम 6:23 PM
कोलकाताशाम 5:52 PM
हैदराबादशाम 6:33 PM
चेन्नईशाम 6:27 PM
बेंगलुरुशाम 6:37 PM
मुंबईशाम 6:54 PM
अहमदाबादशाम 6:53 PM

नोट: बतादें कि टाइमिंग में छोटा सा फर्क इलाके के हिसाब से हो सकता है, इसलिए कुछ लोग 1-2 मिनट बाद इफ्तार करना बेहतर मानते हैं।

इफ्तार का सही तरीका क्या है?

इफ्तार हमेशा सादगी से शुरू करना बेहतर माना जाता है। आमतौर पर रोजा खजूर और पानी से खोला जाता है, क्योंकि यही तरीका सुन्नत में बताया गया है। इसके बाद मगरिब की नमाज अदा की जाती है और फिर आराम से खाना खाया जाता है।

इफ्तार का वक्त क्यों होता है खास?

पूरे दिन रोजा रखने के बाद इफ्तार का समय सुकून देने वाला होता है। इस वक्त रोजेदार अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं और दिल से दुआ करते हैं। माना जाता है कि इफ्तार के समय मांगी गई दुआ खास तौर पर कबूल होती है, इसलिए लोग इस समय को बहुत अहम मानते हैं।

आखिरी दिन में बढ़ जाती है इबादत

रमजान के अंतिम दिनों में लोग इबादत पर ज्यादा ध्यान देने लगते हैं। नमाज, कुरआन की तिलावत और दुआ का सिलसिला बढ़ जाता है। इन्हीं दिनों में लैलतुल कद्र की रात आती है, जिसे हजार महीनों से बेहतर माना गया है। इसलिए रोजेदार इन दिनों को खास तौर पर इबादत में बिताने की कोशिश करते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article