अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों के लिए अमृत समान रहेगा 2 फरवरी का दिन, करियर और पर्सनल लाइफ की दूर होंगी समस्याएं

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 02 February 2026: आज से फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा शुरू है। आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

2 फरवरी का राशिफल

2 फरवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 02 February 2026: आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। यह हिंदू कैलेंडर का अंतिम महीना है। आज रात 10 बजकर 47 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा। योग आयुष्मान सुबह 7 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सौभाग्य योग लग जाएगा। करण बालव दोपहर 2 बजकर 41 तक रहेगा। इसके बाद कौलव करण की शुरुआत हो जाएगी।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा रात 10 बजकर 47 मिनट तक कर्क राशि में रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल अभी भी मकर में ही रहेंगे। मीन में शनि और कुंभ में राहु रहेंगे। इसके साथ ही मिथुन में गुरु और सिंह में केतु विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का आज का राशिफल

आज गुरु मिथुन और चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। परिवार के लिए दिन धार्मिक और शुभ रहेगा। घर में पूजा-पाठ या किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। बिजनेस में कुछ प्रॉब्लम रह सकती है, लेकिन सही सलाह और अनुभवी लोगों की मदद से समाधान निकल आएगा। कर्क राशि से जुड़े मित्र लाभ पहुंचा सकते हैं। युवा वर्ग की लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी। मीडिया, टीचिंग, आईटी और बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।

उपाय – श्री गणेश जी की उपासना करें और कम्बल का दान करें।

शुभ रंग – पीला, नारंगी

भाग्य प्रतिशत – 55%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जॉब में टीम वर्क के जरिए कोई बड़ा टारगेट पूरा कर सकते हैं। बिजनेस में नए एग्रीमेंट और नए क्लाइंट से जुड़ने के योग हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर पूरा फोकस रखना होगा। गुस्सा और जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। बीपी और तनाव से परेशान लोग हेल्थ को लेकर सतर्क रहें।

उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें और गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग – नीला, हरा

भाग्य प्रतिशत – 65%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा दूसरे भाव में और गुरु इसी राशि में रहकर धन और सफलता के योग बना रहे हैं। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन उत्साह और रोमांच से भरा रहेगा। हेल्थ को लेकर राहत महसूस करेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग शुरू कर सकते हैं।

उपाय – श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और कम्बल का दान करें।

शुभ रंग – हरा, नीला

भाग्य प्रतिशत – 60%

कर्क राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा अपनी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे मन और भावनाएं मजबूत होंगी। जॉब बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को अभी सफलता में देरी हो सकती है। ऑफिस वर्क को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखें।

उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें और गुड़ व अनार का दान करें।

शुभ रंग – लाल, सफेद

भाग्य प्रतिशत – 55%

सिंह राशि का आज का राशिफल

सूर्य मकर और चंद्रमा कर्क राशि में हैं। गुरु और शुक्र बिजनेस में प्रोग्रेस देंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान के विवाह या करियर से जुड़ी कोशिशें सफल हो सकती हैं। लव लाइफ को और बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताएं। धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

उपाय – सूर्य देव की उपासना करें और अन्न व कम्बल का दान करें।

शुभ रंग – पीला, आसमानी

भाग्य प्रतिशत – 65%

कन्या राशि का आज का राशिफल

बुध और शुक्र बैंकिंग व कॉर्पोरेट जॉब में प्रमोशन के योग बना रहे हैं। चंद्रमा ग्यारहवें भाव में आर्थिक लाभ देगा। नया बिजनेस एग्रीमेंट या डील फाइनल हो सकती है। जॉब से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा रुका काम पूरा हो सकता है। लव लाइफ और हेल्थ दोनों बेहतर रहेंगे।

उपाय – हनुमान जी की उपासना करें और लाल वस्त्र अर्पित करें।

शुभ रंग – बैगनी, हरा

भाग्य प्रतिशत – 50%

तुला राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा दशम और गुरु नवम भाव में हैं। करियर में नया अवसर या पद मिल सकता है। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। बिजनेस विस्तार की योजना बनेगी। लव लाइफ में रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

उपाय – श्री विष्णु की उपासना करें और ऊनी वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग – हरा, आसमानी

भाग्य प्रतिशत – 65%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। धन का आगमन होगा। जॉब और बिजनेस दोनों में सफलता मिलेगी। ऑफिस की पुरानी चिंताएं खत्म होंगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग लाभकारी रहेगा।

उपाय – श्री गणेश जी की उपासना करें और हरे वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग – पीला, सफेद

भाग्य प्रतिशत – 70%

धनु राशि का आज का राशिफल

बिजनेस में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। चंद्रमा अष्टम भाव में होने से सर्दी-कफ की समस्या हो सकती है। जॉब में परफॉर्मेंस सुधारने का मौका मिलेगा। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में उत्साह और आनंद बना रहेगा।

उपाय – सूर्य उपासना करें और पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग – बैगनी, लाल

भाग्य प्रतिशत – 60%

मकर राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा सप्तम और शनि तृतीय भाव में हैं। जॉब में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी। लीवर और पेट से जुड़े मरीज खान-पान पर ध्यान दें। लव लाइफ में तनाव संभव है, बातचीत से स्थिति सुधरेगी।

उपाय – श्री गणेश जी की उपासना करें और सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग – आसमानी, बैगनी

भाग्य प्रतिशत – 75%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा छठे भाव में होने से कफ और थकान की शिकायत हो सकती है। बिजनेस में लंबे समय से रुका पैसा मिलने के योग हैं। जॉब में सही समय पर निर्णय लेना जरूरी होगा। स्टूडेंट्स को निगेटिव सोच से बचना चाहिए।

उपाय – हनुमान जी की उपासना करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग – सफेद, आसमानी

भाग्य प्रतिशत – 65%

मीन राशि का आज का राशिफल

गुरु चतुर्थ और चंद्रमा पंचम भाव में रहकर स्टू़डेंट्स और क्रिएटिव लोगों को लाभ देंगे। बिजनेस में व्यस्तता रहेगी और करियर में सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर संतोष रहेगा। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट पर कंट्रोल रखें। लव लाइफ में विवाद से बचें।

उपाय – हनुमान बाहुक का पाठ करें और कम्बल का दान करें।

शुभ रंग – पीला, सफेद

भाग्य प्रतिशत – 55%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article