Aaj Ka Ankfal: महीने की इन 8 तारीखों में जन्मे लोगों के आज पूरे होंगे सपने, आज के अंकफल से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 5 फरवरी का दिन
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 5, 2026, 07:08 AM IST
Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 05 February 2026: आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप अंकज्योतिष भविष्यफल से भी जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन गुरुवार कैसा रहने वाला है?
5 फरवरी 2026 का अंकफल
Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 05 February 2026: आज तारीख 05-02-2026 है और दिन गुरुवार है। आज की तारीख 05 है, जिसका संबंध अंक 5 (बुध) से माना जाता है। अंक 5 बुद्धि, विवेक और श्री गणेश की कृपा का प्रतीक है। यह अंक प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का दाता माना जाता है। अंक 5 का स्वामी ग्रह बुध है।
पूरी तारीख का योग करें तो (0 + 5 + 0 + 2 + 2 + 0 + 2 + 6 = 17) और 1 + 7 = 8 आता है। इस प्रकार आज का भाग्यांक 8 रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह शनि है। बुध, शुक्र और शनि परम मित्र हैं। अंक 5 के मित्र अंक 4, 6 और 8 माने जाते हैं।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)
आज जॉब में परेशानी और व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 8 आपको जॉब में पद परिवर्तन दे सकता है। स्वास्थ्य में कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।
उपाय: राहु के द्रव्यों, उड़द और लाल वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)
आज व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। जन्मांक 4 और 5 के उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकते हैं। जॉब में प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)
आज अंक स्वामी गुरु और भाग्य स्वामी शनि जॉब में बड़े अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। स्वास्थ्य में उदर विकार से थोड़ी परेशानी हो सकती है।
उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल, हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)
आज भाग्यांक 8 के स्वामी शनि का प्रभाव IT, मीडिया, टीचिंग और बैंकिंग क्षेत्र में जॉब करने वालों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 4 और 6 के व्यक्तियों से शुभ लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: उड़द और तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)
आज व्यवसाय में नामांक 5 और 8 से लाभ मिलने के संकेत हैं। जॉब में उन्नति के अवसर हैं और रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: आसमानी, हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)
आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 8 के स्वामी शनि और 3 के स्वामी गुरु का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में स्किन और बीपी से जुड़ी समस्याओं वाले सावधान रहें।
उपाय: सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, पीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)
आज जॉब में अपने प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। व्यवसाय में सफलता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी जरूरी है।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)
आज का दिन व्यवसाय में विवादों से बचने का है। अंक और भाग्यस्वामी शनि का सहयोग मिलेगा। शनि और मित्र ग्रह शुक्र जॉब में बड़ी सफलता दिला सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: चावल का दान करें।
शुभ रंग: हरा, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)
आज व्यवसाय में मंगल और बुध का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 5 और मित्र अंक 8 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
उपाय: मूंग और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नीला, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।