Aaj Ka Ankfal (5 may 2026) आज का अंकफल: आज 05 मई 2026 है। 05 का अंक बुद्धि, मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन और क्रिएटिविटी का प्रतीक माना जाता है। यह अंक तेजी से सफलता दिलाने वाला होता है और व्यक्ति को नए आइडिया और ग्रोथ की दिशा देता है। इसका स्वामी ग्रह बुध है, जो सोचने-समझने की क्षमता और निर्णय लेने की ताकत देता है। आज का भाग्यांक 02 है, जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा मन, भावनाओं और संतुलन का कारक होता है। ऐसे में आज का दिन समझदारी, धैर्य और सही प्लानिंग के साथ आगे बढ़ने का है। अपने जन्मांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। जॉब में थोड़ी परेशानी रह सकती है, लेकिन व्यवसाय में प्रगति के अच्छे संकेत हैं। पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। सूर्य और चन्द्रमा का प्रभाव आपको आगे बढ़ाएगा। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, सावधानी रखें। आज सूर्य उपासना करें और मसूर व लाल वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में काम का दबाव ज्यादा रह सकता है, जिससे थोड़ा तनाव महसूस होगा, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां बेहतर होंगी। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग पीला और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में बड़ा अवसर मिल सकता है। गुरु और चन्द्रमा का प्रभाव आपको आगे बढ़ाएगा और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में उन्नति होगी। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। आज गाय को गुड़ खिलाना शुभ रहेगा। शुभ रंग नारंगी और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में खासकर आईटी, मीडिया, टीचिंग और बैंकिंग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। नई डील या अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज चावल का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग पीला और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। किसी सीनियर या प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और लाल है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। चन्द्रमा और गुरु का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य में श्वास से जुड़ी समस्या हो सकती है, सावधानी रखें। आज गुड़ और गेहूं का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग सफेद और लाल है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 6 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी और आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। बिजनेस में भी सफलता के अच्छे संकेत हैं। स्वास्थ्य में लीवर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज सात अन्न और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 3 और 6 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के योग हैं, लेकिन विवादों से बचकर चलने की जरूरत है। शनि और चन्द्रमा का प्रभाव आपको नई दिशा देगा। बिजनेस में नई डील मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नारंगी और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में मंगल और गुरु का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है और बिजनेस में लाभ होगा। सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज मिष्ठान और शीतल जल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग पीला और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
