Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 23 June 2026 : आज 23 जून 2026 है। 23 का संयुक्त अंक चंद्रमा और गुरु के प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। यह अंक प्रसिद्धि, धन, वैभव, कर्मयोग, ज्ञान और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है। यह अंक तेजी से सफलता देने वाला माना जाता है और रचनात्मकता को बढ़ाता है। 23 का प्रभाव एकल अंक 05 के समान कार्य करता है, जिसका स्वामी ग्रह बुध है। बुध बुद्धि, प्रबंधन क्षमता, तर्क शक्ति और निर्णय क्षमता का कारक है। आज का भाग्यांक 03 रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह गुरु है। गुरु ज्ञान, शिक्षा, विस्तार और भाग्य का प्रतिनिधित्व करता है। बुध और शुक्र मित्र ग्रह हैं। अंक 05 के मित्र अंक 04, 06 और 08 हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या है।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 02 और 03 रहेगा। सूर्य, चंद्रमा और गुरु का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। भाग्यांक 03 आपके करियर में बदलाव और नए अवसर दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय मंगल से संबंधित वस्तुओं मसूर और गुड़ का दान करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। चंद्रमा और गुरु का प्रभाव आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी में प्रगति के अवसर मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में मूलांक 02 और 09 वाले लोगों का सहयोग लाभ दिला सकता है। काम की अधिकता के कारण थोड़ा तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। गुरु और सूर्य का प्रभाव करियर में नए अवसर प्रदान कर सकता है। व्यवसाय में चंद्रमा और गुरु का सहयोग कोई बड़ा लाभ दे सकता है। नौकरी में उन्नति और नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी परेशानी रह सकती है। आज का उपाय तिल और उड़द का दान करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 08 रहेगा। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु और मूलांक 04 के स्वामी राहु का प्रभाव रहेगा। आईटी, टीचिंग और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में मूलांक 01 और 09 वाले लोगों से लाभ मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 07 रहेगा। बुध और गुरु का प्रभाव आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 01 और 09 वाले लोगों से लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में उन्नति के अवसर बनेंगे और रुके हुए कार्यों में प्रगति हो सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 08 रहेगा। शुक्र और गुरु का प्रभाव आपके लिए शुभ रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरी में भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु और मूलांक 09 के स्वामी मंगल का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। स्वास्थ्य के मामले में श्वांस से जुड़े रोगियों को सावधानी रखनी चाहिए। आज का उपाय श्री सुंदरकांड का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 05 रहेगा। केतु और गुरु का प्रभाव आपके लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी में अपने प्रदर्शन से संतुष्टि मिलेगी। व्यवसाय में सफलता मिलने के संकेत हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में लीवर से जुड़े रोगियों को सावधानी रखनी चाहिए। आज का उपाय उड़द और तिल का दान करना है। शुभ रंग नीला और आसमानी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 05 रहेगा। शनि और गुरु का प्रभाव रहेगा। व्यवसाय में विवादों से बचने की जरूरत है। नौकरी में शनि, राहु और बुध का सहयोग बड़ी सफलता दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करना है। शुभ रंग सफेद और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। मंगल, चंद्रमा और गुरु का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में नई दिशा मिलने के संकेत हैं। नौकरी में मूलांक 03 और 09 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सुधार हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। आज का उपाय शिव उपासना करना और सात अन्न का दान करना है। शुभ रंग नारंगी और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
