Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 20 June 2026 : अंक ज्योतिष के अनुसार 20 जून 2026 का दिन विशेष ऊर्जा और संभावनाओं से भरा हुआ है। आज की तारीख 20 का संयुक्त अंक धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग, रचनात्मकता और तार्किक ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। यह अंक व्यक्ति को तेजी से सफलता की ओर ले जाने वाला माना गया है। 20 का मूलांक 2 बनता है, जिसका स्वामी ग्रह चंद्रमा है। चंद्रमा मन, संवेदनशीलता, कल्पनाशक्ति और आध्यात्मिकता का कारक माना जाता है।
वहीं आज का भाग्यांक 9 है, जिसका स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल साहस, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और कर्मशीलता का प्रतीक है। चंद्रमा और मंगल का यह विशेष प्रभाव कई जन्मांकों के लिए करियर, व्यवसाय और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक अवसर लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं जन्मांक के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। विस्तार से पढ़ें आज का अंकफल (Numerology Horoscope)।
जन्मांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज नौकरी में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से करियर में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में कफ संबंधी परेशानियों से सावधान रहें। श्री सूक्त का पाठ और फलों का दान शुभ रहेगा।
शुभ रंग: लाल, पीला | शुभ अंक: 2, 9
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कमाई के लिए तैयार रहें इन 5 राशियों के लोग, आज बरसेगी शनिदेव की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
जन्मांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
व्यवसाय में कार्यभार अधिक रहने से व्यस्तता बनी रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा और मानसिक संतुलन भी बना रहेगा। विष्णु सहस्रनाम का पाठ लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: सफेद, बैंगनी | शुभ अंक: 1, 3
जन्मांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गुरु और मंगल का प्रभाव करियर में बड़ी उपलब्धि दिला सकता है। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में नए अवसर मिलने की संभावना है। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता आवश्यक होगी। मिष्ठान, जल और सात अन्न का दान शुभ फल देगा।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी | शुभ अंक: 1, 9
जन्मांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
बैंकिंग, वित्त और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सुंदरकांड का पाठ सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा।
शुभ रंग: लाल, पीला | शुभ अंक: 5, 8
जन्मांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
रुके हुए कार्यों में गति आएगी और नौकरी में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार में भी लाभ की संभावना बनी हुई है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चावल का दान शुभ माना गया है।
शुभ रंग: लाल, पीला | शुभ अंक: 4, 8
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज कौन सी तिथि है और क्या है पूजा-पाठ का शुभ समय, पंचांग से जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल
जन्मांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज का दिन व्यवसाय में सफलता और आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है। नौकरी में भी सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना है। हालांकि बीपी और शुगर के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: लाल, नारंगी | शुभ अंक: 4, 8
जन्मांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में संतोषजनक परिणाम मिल सकते हैं। आपकी मेहनत और अनुभव का लाभ मिलेगा। श्वास संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ शुभ रहेगा।
शुभ रंग: पीला, सफेद | शुभ अंक: 4, 6
जन्मांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
शनि और गुरु का प्रभाव आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकता है। व्यवसाय में बड़े लाभ और नई संभावनाओं के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन श्वास संबंधी रोगियों को सावधानी बरतनी चाहिए। मसूर दाल और गुड़ का दान शुभ फल देगा।
शुभ रंग: नारंगी, लाल | शुभ अंक: 6, 7
जन्मांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
मंगल और चंद्रमा का सहयोग व्यापार और करियर में सकारात्मक परिणाम दिला सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे और सम्मान प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। हनुमान बाहुक का पाठ लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: हरा, नीला | शुभ अंक: 1, 3
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
