Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 19 June 2026 : अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तारीख 19 जून का संयुक्त अंक 19 है, जो सूर्य और मंगल के प्रभाव से निर्मित एक शक्तिशाली एवं शुभ अंक माना जाता है। यह अंक धर्म, आध्यात्मिकता, नेतृत्व क्षमता, प्रसिद्धि और वैभव का प्रतीक है। 19 का प्रभाव व्यक्ति को आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और सम्मान दिलाने वाला माना जाता है। वहीं आज का भाग्यांक 8 है, जिसका स्वामी शनि है। ऐसे में दिनभर सूर्य और शनि की संयुक्त ऊर्जा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष प्रभाव डाल सकती है।
अंक 1 के मित्र अंक 2, 3 और 9 माने जाते हैं, इसलिए इन जन्मांकों के लोगों को आज विशेष लाभ मिलने की संभावना है। वहीं भाग्यांक 8 कर्म, अनुशासन और धैर्य का प्रतीक है, इसलिए मेहनत करने वालों को आज उनके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आइए जानते हैं आज आपके मूलांक से जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन। पढ़ें आज का अंकफल (Daily Numerology Horoscope)।
जन्मांक 1
आज नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। सूर्य, चंद्रमा और मंगल का सहयोग कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकता है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्वास्थ्य के मामले में कफ संबंधी परेशानियों से सावधान रहें। चंद्रमा से संबंधित वस्तुओं जैसे गुड़ आदि का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग सफेद और पीला हैं। भाग्य प्रतिशत 70 रहेगा।
जन्मांक 2
गुरु और सूर्य का सकारात्मक प्रभाव करियर में आगे बढ़ने के अवसर देगा। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। तिल और गुड़ का दान लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी हैं। भाग्य प्रतिशत 60 रहेगा।
जन्मांक 3
गुरु, चंद्रमा और शनि का प्रभाव नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी का मार्ग खोल सकता है। व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। स्वास्थ्य में कफ संबंधी समस्याओं पर ध्यान दें। चावल और गुड़ का दान शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और सफेद हैं। भाग्य प्रतिशत 80 रहेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, पढ़ें आज का राशिफल
जन्मांक 4
आज भाग्यांक 8 का प्रभाव विशेष रूप से शिक्षण, प्रबंधन और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। व्यवसाय में भी नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। शुभ रंग हरा और नीला हैं। भाग्य प्रतिशत 65 रहेगा।
जन्मांक 5
करियर में प्रमोशन या नई उपलब्धि के संकेत हैं। रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी और पुराने निवेश से भी फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गुड़ और शीतल जल का दान करें तथा श्रीसूक्त का पाठ करें। शुभ रंग आसमानी और हरा हैं। भाग्य प्रतिशत 70 रहेगा।
जन्मांक 6
शनि, केतु और शुक्र का सहयोग आर्थिक मामलों में लाभ दे सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन मिलेगा और व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से बीपी और शुगर के मरीज सावधानी रखें। सुंदरकांड का पाठ शुभ फल देगा। शुभ रंग हरा और आसमानी हैं। भाग्य प्रतिशत 75 रहेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज कौन सी तिथि है और कब करें पूजा-पाठ, पढ़ें आज का पंचांग
जन्मांक 7
केतु और बुध की अनुकूलता व्यवसाय में सफलता के योग बना रही है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सराहना मिल सकती है। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी समस्याओं वाले लोग विशेष सावधानी रखें। हनुमान बाहुक का पाठ लाभदायक रहेगा। शुभ रंग नीला और बैंगनी हैं। भाग्य प्रतिशत 75 रहेगा।
जन्मांक 8
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल रहने वाला है। शनि, केतु, शुक्र और बुध का सहयोग करियर में आगे बढ़ने के अवसर देगा। पदोन्नति के प्रयास सफल हो सकते हैं और व्यवसाय में बड़ी सफलता की नींव रखी जा सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मिष्ठान और फल का दान करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी हैं। भाग्य प्रतिशत 75 रहेगा।
जन्मांक 9
व्यवसाय में नए संपर्क लाभ पहुंचा सकते हैं। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और व्यावसायिक यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में त्वचा संबंधी समस्याओं को लेकर थोड़ी सतर्कता आवश्यक है। चावल का दान शुभ रहेगा। शुभ रंग नीला और हरा हैं। भाग्य प्रतिशत 75 रहेगा।
