अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 19 July 2026: आज रविवार को स्कन्द षष्ठी पर रहेगा राहुकाल, पंचांग से जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त और योग

Aaj Ka Panchang​: आज 19 जुलाई 2026, वार रविवार को स्कन्द षष्ठी है। साथ ही कई अशुभ योग के साथ राहुकाल भी रहने वाला है। चलिए पंचांग से जानें इस दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर सभी योगों के बारे में।

Image

19 जुलाई 2026 यानी आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 19 July 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए दैनिक पंचांग का विशेष महत्व है, जिसकी मदद से दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र और योग आदि का आकलन किया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 19 जुलाई 2026 को रविवार का दिन है, जो कि सूर्य देव को समर्पित है। साथ ही आज स्कन्द षष्ठी भी है, जिस दिन विशेष रूप से भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है। चलिए अब विस्तार से जानें आज के दिन की पूरी ज्योतिषीय गणना के बारे में।

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय

आज 19 जुलाई 2026 को सूर्योदय का समय सुबह 5 बजकर 35 मिनट है, जबकि सूर्यास्त शाम को 7 बजकर 19 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्रोदय सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रास्त देर रात को 10 बजकर 34 मिनट पर होने वाला है।

तिथि, नक्षत्र और करण

आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद सप्तमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। आज नक्षत्रों में उत्तराफाल्गुनी शाम 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद हस्त नक्षत्र शुरू होगा। रविवार के दिन की शुरुआत करण कौलव से होगी, जो दोपहर में 03 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद तैतिल करण कल सुबह 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

शुभ-अशुभ योग

योग की बात करें तो दिन की शुरुआत में परिघ रहेगा, जिसका समापन शाम में 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। इसके बाद देर रात तक शिव योग रहने वाला है। इसके अलावा दिनभर सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। वहीं, अमृत सिद्धि योग शाम में 06:12 से लेकर कल सुबह 05 बजकर 36 मिनट तक रहेगा, जबकि रवि योग सुबह 5 बजकर 35 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। आज आडल योग शाम 06:12 मिनट से सुबह 05:36 मिनट तक रहने वाला है, जबकि विडाल योग सुबह 05:35 से शाम 06:12 मिनट तक रहेगा।

हिंदू संवत और चंद्र मास

वर्तमान में विक्रम संवत 2083 सिद्धार्थ चल रहा है, जबकि शक संवत 1948 पराभव और रौद्र है। वहीं, गुजराती संवत 2082 पिंगल है। इसके अलावा आज चंद्र मास आषाढ़ पूर्णिमांत और आषाढ़ अमान्त दिनभर रहेगा।

19 जुलाई के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:13 से सुबह 04:54 तक
  • प्रातः संध्या: सुबह 04:34 से सुबह 05:35 तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 से दोपहर 12:55 तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:45 से दोपहर 03:40 तक
  • अमृत काल: सुबह 10:56 से दोपहर 12:33 तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:18 से शाम 07:39 तक
  • सायाह्न संध्या: शाम 07:19 से रात 08:21 तक
  • निशिता मुहूर्त: रात 12:07 से रात 12:48 (20 जुलाई) तक

19 जुलाई के अशुभ मुहूर्त

  • राहुकाल: शाम में 05:36 07:19 तक
  • यमगंड काल: दोपहर में 12:27 से 02:10 तक
  • गुलिक काल: दोपहर 03:53 से शाम 05:36 तक
  • वर्ज्य काल: सुबह में 02:56 से 04:36 तक (20 जुलाई)
  • दुर्मुहूर्त: शाम में 05:30 से 06:24 तक

दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र का विचार

  • आज पश्चिम में दिशा शूल रहेगा, इसलिए इस दिशा में लंबी यात्रा न करें।
  • आज चंद्रमा का वास दक्षिण दिशा में रहेगा।
  • राहु का वास आज उत्तर दिशा में रहेगा।
  • शिवजी का वास 20 जुलाई 2026 तक सुबह 3 बजकर 29 मनट नंदी पर रहेगा।
  • कुम्भ चक्र दक्षिण में रहेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: वास्तु दोष दूर करने के लिए बाथरूम में करें ये बदलाव

आज किन ग्रहों का गोचर होगा?

आज 19 जुलाई 2026 को शाम में 6 बजकर 11 मिनट पर चंद्र ग्रह का हस्त नक्षत्र में गोचर होगा, जबकि देर रात 9 बजकर 43 मिनट पर गुरु पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article