अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : अपनी बर्थडेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 14 जून का दिन रविवार, पढ़ें आज का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 14 June 2026 : आप अपनी बर्थडेट से जान सकते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं कि आज का दिन रविवार आपके लिए कैसा रहेगा।

Image

14 जून का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 14 June 2026 : आज 14 जून 2026 है। 14 का संयुक्त अंक सूर्य और राहु के प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। यह अंक प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य, प्रेम, क्रिएटिविटी और जीवन में नए अवसरों का प्रतीक है। यह अंक व्यक्ति को तेजी से सफलता की ओर ले जाने वाला माना जाता है। 14 का एकल अंक 05 के समान प्रभाव देगा, जिसके स्वामी ग्रह बुध हैं। बुध मैनेजमेंट स्किल, बुद्धिमत्ता और निर्णय क्षमता का कारक है। आज 14-06-2026 का भाग्यांक 03 रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह गुरु है। अंक 05 के मित्र अंक 04, 06 और 08 हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। सूर्य और गुरु का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं और व्यवसाय में भी प्रगति के संकेत हैं। भाग्यांक 03 आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर और पद परिवर्तन का मौका दे सकता है। आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय गुड़ का दान करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। चंद्रमा और गुरु का प्रभाव आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्यों की अधिकता के कारण थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन प्रगति के अवसर मिलेंगे। मूलांक 02 और 09 वाले लोगों का सहयोग व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। गुरु और बुध का प्रभाव आपके लिए शुभ रहेगा। व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है और नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में त्वचा संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय तिल का दान करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु और मूलांक 04 के स्वामी राहु का प्रभाव रहेगा। मैनेजमेंट, बैंकिंग और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में मूलांक 05 और 08 वाले लोगों से लाभ मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग लाल और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 07 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 01 और 09 वाले लोगों का सहयोग लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में प्रगति होने की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय सुंदरकांड का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। व्यवसाय में सफलता के योग बन रहे हैं। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु और अंक 09 के स्वामी मंगल का सहयोग आपको कार्यक्षेत्र में लाभ दिला सकता है। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। शुगर के मरीजों को सावधानी रखनी चाहिए। आज का उपाय सुंदरकांड का पाठ करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 03 और 06 रहेगा। नौकरी में अपनी प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलने के संकेत हैं। गुरु और शुक्र का प्रभाव नए अवसर प्रदान कर सकता है। स्वास्थ्य के मामले में सांस से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 06 रहेगा। शनि, बुध और शुक्र का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में विवादों से बचने की जरूरत है। नौकरी में सफलता और नए अवसर मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय तिल और गुड़ का दान करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। मंगल और गुरु का प्रभाव आपके लिए शुभ रहेगा। व्यवसाय में प्रगति के योग हैं। नौकरी में मूलांक 01 और 09 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article