अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: आज मोटा लाभ कमाएंगे महीने की इन 7 तारीखों में जन्मे लोग, होगा लाभ ही लाभ

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 12 February 2026: आज 12 फरवरी का दिन गुरुवार है। आज की तारीख के अंकों का योग 3 है। अंक 3 गुरु का अंक माना जाता है। इस कारण आज के दिन पर गुरु का डबल प्रभाव देखने को मिलेगा, क्योंकि आज का दिन भी गुरुवार है। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

12 फरवरी 2026 का अंकफल

12 फरवरी 2026 का अंकफल

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 12 February 2026: आज तारीख 12-02-2026 है। आज की तारीख 12 है, जो 01 और 02 का संयुक्त अंक है। अंक 01 सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है, जो आत्मा, आत्मविश्वास, पिता और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। अंक 02 चन्द्रमा का अंक है, जो मन, भावनात्मक संतुलन, कर्म और धर्म से जुड़ा है। 12 का संयुक्त प्रभाव बहुत शुभ माना जाता है और यह सफलता, संतुलन और आध्यात्मिक उन्नति देने वाला अंक है। यह एकल अंक 03 की तरह कार्य करता है, जिसका स्वामी गुरु है। गुरु ज्ञान, विस्तार और सकारात्मक सोच का कारक है।

पूरी तारीख का योग करें तो (1 + 2 + 0 + 2 + 2 + 0 + 2 + 6 = 15) और 1 + 5 = 6 आता है। इस प्रकार आज का भाग्यांक 6 रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र सुख, वैभव, कला, आकर्षण और भौतिक सुविधाओं का कारक है। गुरु, सूर्य और चन्द्रमा शुक्र के मित्र ग्रह माने जाते हैं, जबकि सूर्य और शनि में सामंजस्य कम रहता है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 और 09 माने जाते हैं। अपने मूलांक के अनुसार आज का अंकफल देखें।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)

आज जॉब में नामांक 01 और 09 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य अंक स्वामी और शुक्र भाग्य स्वामी है। सूर्य और गुरु का सहयोग प्रमोशन या नई जिम्मेदारी दिला सकता है।

उपाय: ऊनी वस्त्रों का दान करें

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)

चन्द्रमा पर गुरु और मंगल का प्रभाव रहेगा। जॉब में काम का दबाव रह सकता है, लेकिन स्थिति संभली रहेगी। नामांक 01 और 09 से व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं।

उपाय: तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)

गुरु अंक स्वामी और शुक्र भाग्य स्वामी है। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सूर्य और गुरु के प्रभाव से व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)

भाग्यांक 6 एजुकेशन, आईटी, बैंकिंग और मीडिया फील्ड से जुड़े लोगों को लाभ देगा। व्यवसाय में नामांक 05 और 06 से शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

उपाय: मूंग का दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)

शुक्र भाग्य स्वामी और बुध अंक स्वामी का सहयोग रहेगा। जॉब में उन्नति और प्रमोशन के संकेत हैं। व्यवसाय में रुका कार्य आगे बढ़ सकता है।

उपाय: उड़द और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)

अंक स्वामी और भाग्य स्वामी शुक्र का पूरा सहयोग मिलेगा। जॉब में नामांक 06 और 08 के उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। व्यवसाय में सफलता के योग हैं।

उपाय: गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: हरा, बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)

जॉब में अपने परफॉर्मेंस से संतुष्टि मिलेगी। व्यवसाय में प्रगति और नई योजना पर काम शुरू हो सकता है।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)

शनि अंक स्वामी और शुक्र भाग्य स्वामी का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रमोशन के लिए प्रयास का समय है। आईटी, बैंकिंग और टीचिंग फील्ड में सफलता के योग हैं।

उपाय: श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)

मंगल अंक स्वामी और शुक्र भाग्य स्वामी है। सूर्य और गुरु का सहयोग व्यवसाय में लाभ देगा। जॉब में नामांक 01 और 09 के उच्चाधिकारी सहयोगी रहेंगे।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला, लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article