Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 11 May 2026 : आज 11 मई 2026 है। 11 का संयुक्त अंक बहुत शुभ माना जाता है। यह धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग, बैंकिंग और वित्तीय ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक तेजी से सफलता देने वाला और क्रिएटिविटी से जुड़ा माना जाता है। 11 का एकल अंक 02 होता है, जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा मानसिक शक्ति, भावनाओं और आध्यात्मिकता का कारक माना जाता है। आज का भाग्यांक 08 है, जिसका स्वामी शनि है। शनि कर्म, अनुशासन और मेहनत का ग्रह माना जाता है। ऐसे में आज का दिन मेहनत, धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 2 और 9 रहेगा। जॉब में थोड़ा संघर्ष रह सकता है लेकिन व्यवसाय में प्रगति के अच्छे योग बन रहे हैं। किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग प्रमोशन दिला सकता है। स्वास्थ्य में नसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज तिल और चावल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब में काम का दबाव बढ़ सकता है लेकिन प्रगति के अवसर भी मिलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग लाभ देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। गुरु और शनि का प्रभाव जॉब में बड़ा अवसर दे सकता है। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष बना रह सकता है लेकिन धैर्य से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 6 और 8 रहेगा। मीडिया, बैंकिंग और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में अच्छे लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 6 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रह सकता है लेकिन जॉब में सफलता के योग हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बीपी और शुगर के मरीज सावधानी रखें। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 6 रहेगा। व्यवसाय में प्रगति से मन खुश रहेगा। जॉब में सफलता और सम्मान मिलने के योग हैं। आंखों से जुड़ी परेशानी वाले लोग सावधानी रखें। आज नीले वस्त्र और सात अन्न का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय दोनों में सफलता मिलने के योग हैं। बैंकिंग और बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। व्यवसाय में मंगल, गुरु और सूर्य का सहयोग मिलेगा। जॉब में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे और सम्मान बढ़ेगा। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज चावल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग सफेद और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
