अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : बेहद सावधानी बरतें इन 4 राशियों के लोग, आज हो सकता हैं भारी नुकसान, पढ़ें 11 मई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 11 May 2026 : आज ज्येष्ठ माह का दूसरा सोमवार है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा या खराब रहेगा।

Image

11 मई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 11 May 2026 : ज्येष्ठ माह के सोमवार के दिन चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इस कारण यहां पहले से मौजूद राहु के साथ मिलकर ग्रहण योग बना रहे हैं। इससे कुछ राशि वालों को नुकसान हो सकता है। सोमवार का दिन भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। आज महामृत्युंजय मंत्र का जप करना विशेष फलदायी रहेगा। शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें और गंगा जल, दूध तथा बेलपत्र अर्पित करें। चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है, इसलिए आज मन को शांत रखने के लिए ध्यान और मंत्र जाप करें। जरूरतमंद लोगों को अन्न, शीतल जल और वस्त्र का दान करें। आज का दिन सेवा, भक्ति और आत्मचिंतन का है।

मेष राशि का 11 मई 2026 का राशिफल

आज चन्द्रमा आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत मिल रहे हैं। बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत और समझदारी से समस्याओं का समाधान निकल जाएगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कॅरियर से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है। लव लाइफ में भावुकता से बचना होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें। गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, हरा

शुभ अंक: 02, 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि का 11 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा दशम भाव में रहेंगे, जिससे जॉब और व्यवसाय में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी और प्रमोशन की चर्चा भी हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस बढ़ाने की जरूरत है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: भगवान विष्णु जी की पूजा करें। सात अन्न और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नीला, सफेद

शुभ अंक: 02, 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि का 11 मई 2026 का राशिफल

आज चन्द्रमा नवम भाव में रहेंगे, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। गुरु का गोचर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। जॉब में रुका हुआ कार्य पूरा होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन किसी भी पेपर वर्क में लापरवाही न करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

उपाय: शिव उपासना करें। मिष्ठान और शीतल जल का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, नीला

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि का 11 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा अष्टम भाव में रहेंगे, इसलिए आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। जॉब में परिवर्तन के प्रयास सफल हो सकते हैं। छात्रों को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। लव लाइफ में तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

उपाय: शीतल जल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, पीला

शुभ अंक: 04, 08

भाग्य प्रतिशत: 60%

सिंह राशि का 11 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा सप्तम भाव में रहेंगे, जिससे पार्टनरशिप के कार्यों में लाभ मिलेगा। बिजनेस में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। छात्रों को सेल्फ स्टडी पर ध्यान देना चाहिए। लव लाइफ में अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उपाय: सूर्य उपासना करें। अन्न और फल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: नारंगी, लाल

शुभ अंक: 01, 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि का 11 मई 2026 का राशिफल

आज चन्द्रमा खष्ठम भाव में रहेंगे। जॉब और करियर में प्रगति के संकेत हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपकी कार्यशैली ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। रियल स्टेट और बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। उड़द और तिल का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, नीला

शुभ अंक: 05, 07

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि का 11 मई 2026 का राशिफल

पंचम भाव का चन्द्रमा शिक्षा और करियर में सफलता दिला सकता है। बिजनेस में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। राजनीतिज्ञों और मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन सुंदर रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं लेकिन ज्यादा भागदौड़ से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

उपाय: भगवान शंकर जी की उपासना करें। गुड़ और जल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नारंगी

शुभ अंक: 05, 08

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि का 11 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे, जिससे परिवार और घर से जुड़े मामलों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में पहले की तुलना में राहत मिलेगी। जॉब में बदलाव को लेकर मन असमंजस में रह सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखना होगा। लव लाइफ बेहतर होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं और एक परिक्रमा करें।

शुभ रंग: नारंगी, हरा

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

धनु राशि का 11 मई 2026 का राशिफल

आज चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में नई डील पर काम करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। यात्रा के योग बन रहे हैं लेकिन थकान बढ़ सकती है।

उपाय: शिवलिंग पर गंगाजल और मधु से अभिषेक करें।

शुभ रंग: लाल, हरा

शुभ अंक: 05, 08

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि का 11 मई 2026 का राशिफल

आज बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहेंगे जिससे आर्थिक मामलों में सुधार होगा। नए कार्यों में सफलता मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर लीवर संबंधी परेशानी वाले लोग सावधानी रखें। यात्रा के योग बन रहे हैं।

उपाय: गणेश जी की उपासना करें। मूंग और हरे वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी

शुभ अंक: 05, 08

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि का 11 मई 2026 का राशिफल

आज चन्द्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस और जॉब में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से मन थोड़ा परेशान रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बिजनेस प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पीपल को जल और दूध अर्पित करें।

शुभ रंग: सफेद, हरा

शुभ अंक: 05, 07

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि का 11 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा द्वादश भाव में रहेंगे इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। बिजनेस ग्रोथ अच्छी रहेगी। जॉब में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन ज्यादा यात्रा करने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद, नारंगी

शुभ अंक: 01, 09

भाग्य प्रतिशत: 85%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article