अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन सोमवार, जानिए अपनी बर्थडेट से

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 1 June 2026 : 1 जून का दिन सभी लोगों के लिए कैसा रहने वाला है। इसकी जानकारी आप अपनी बर्थडेट से भी कर सकते हैं।

Image

1 जून का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 1 June 2026 : आज 1 जून 2026 है। अंक 01 सूर्य का अंक माना जाता है। यह धर्म, ज्ञान, नेतृत्व, आत्मबल, सम्मान, आध्यात्मिकता, वैभव और प्रसिद्धि का प्रतीक है। सूर्य व्यक्ति को आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और सफलता प्रदान करता है। आज का भाग्यांक 08 रहेगा, जिसका स्वामी शनि है। शनि कर्म, अनुशासन, न्याय, धैर्य और मेहनत का कारक माना जाता है। सूर्य और मंगल परम मित्र हैं, जबकि सूर्य और शनि के बीच सामान्यतः विरोध का संबंध माना जाता है। अंक 01 के मित्र अंक 02, 03 और 09 हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। जॉब में नामांक 01 और 03 के लोगों का सहयोग मिलने से प्रगति के अवसर बनेंगे। सूर्य और गुरु का प्रभाव कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकता है। नई जिम्मेदारियां मिलने या करियर में आगे बढ़ने के संकेत हैं। व्यवसाय में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें। आज उड़द और तिल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। चंद्रमा और सूर्य का प्रभाव कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएगा। जॉब और व्यवसाय में काम का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन मेहनत का लाभ मिलेगा। नामांक 02 और 03 के लोग व्यवसाय में लाभ दिला सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। गुरु और शनि का प्रभाव करियर में नए अवसर दे सकता है। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यवसाय में भी उन्नति के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य में कफ संबंधी परेशानी हो सकती है। आज सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 6 रहेगा। भाग्यांक 08 का प्रभाव रियल एस्टेट, मीडिया, आईटी और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ दे सकता है। व्यवसाय में पार्टनरशिप के माध्यम से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। जॉब में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज सात अन्न का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग पीला और लाल है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। व्यवसाय में नामांक 03 और 09 के लोगों का सहयोग लाभकारी रहेगा। जॉब में प्रमोशन या पदोन्नति के संकेत हैं। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज सात अन्न का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नारंगी और लाल है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। शुक्र और शनि का प्रभाव व्यवसाय में सफलता दिला सकता है। जॉब में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में भी लाभ के संकेत हैं। बीपी के मरीज स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतें। आज शीतल जल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नीला और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। व्यवसाय में सफलता और लाभ के योग बन रहे हैं। जॉब में प्रगति होगी और नामांक 05 तथा 08 के लोग सहयोगी साबित हो सकते हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। शुगर के मरीज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। शनि, केतु और बुध का सहयोग करियर में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। जॉब में प्रमोशन के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यवसाय में भी निकट भविष्य में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। आज उड़द का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग सफेद और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। मंगल, सूर्य और शनि का प्रभाव व्यवसाय में लाभ और विस्तार के अवसर प्रदान कर सकता है। जॉब में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग पीला और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article