अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज इन 5 राशि वालों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, किस्मत में लगेंगे चार चांद

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 1 June 2026 : 1 जून दिन सोमवार को कुछ राशि वालों का लाभ मिलने की संभावना है। इस दिन भगवान शिव की कृपा इन राशि वालों की पर बनी रहने वाली है।

Image

1 जून का राशिफल सभी 12 राशि वालों के लिए

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 1 June 2026 : 1 जून 2026, सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जा रहा है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान हैं और मेष राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। वहीं देवगुरु बृहस्पति अभी मिथुन राशि में हैं, लेकिन कल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य वृष राशि और शनि मीन राशि में स्थित हैं। ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति करियर, जॉब, बिजनेस, शिक्षा, प्रेम और पारिवारिक जीवन पर विशेष प्रभाव डालेगी। आज शिव उपासना, शिवपुराण का पाठ, पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक और गुरु मंत्र का जप विशेष फलदायी रहेगा। इसके साथ ही कुछ राशि वालों पर भगवान शिव की कृपा भी आज बनी रहेगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल क्या कह रहा है।

मेष राशि का 1 जून 2026 का राशिफल

चंद्रमा अष्टम भाव में होने के कारण दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट और नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की असत्य बात या गलत वादे से बचना होगा। जॉब करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्टूडेंट्स को अपने करियर पर पूरा ध्यान देना चाहिए। प्रेम संबंधों में स्थिति अनुकूल रहेगी और स्वास्थ्य भी सामान्य से बेहतर रहेगा।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, तिल का दान करें और ऑफिस में क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग: पीला, सफेद

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का 1 जून 2026 का राशिफल

सूर्य आपकी राशि में और चंद्रमा सप्तम भाव में हैं, जिससे बिजनेस से जुड़े लोगों को नए अनुबंध मिलने की संभावना है। जॉब में प्रमोशन या पदोन्नति के लिए प्रयास सफल हो सकते हैं। किसी वरिष्ठ अधिकारी की सहायता से महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि छोटी सी बात विवाद का कारण बन सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला, सफेद

शुभ अंक: 02, 05

भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि का 1 जून 2026 का राशिफल

चंद्रमा षष्ठम भाव में और गुरु-शुक्र आपकी राशि में स्थित हैं। बिजनेस और जॉब में रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ रहेगा और पढ़ाई में मन लगेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा उड़द और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 03, 06

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि का 1 जून 2026 का राशिफल

चंद्रमा पंचम भाव में होने से स्टूडेंट्स और करियर से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। बिजनेस में लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम मिलने लगेगा। जॉब में मेहनत का उचित फल मिलने की संभावना है। शेयर बाजार, बैंकिंग और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को भविष्य में लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, पीला

शुभ अंक: 04, 08

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि का 1 जून 2026 का राशिफल

जॉब और बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर तनाव रह सकता है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ाने के लिए साथी के साथ समय बिताएं। योग और ध्यान मानसिक शांति देंगे।

उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें तथा चावल और तिल का दान करें।

शुभ रंग: लाल, हरा

शुभ अंक: 04, 08

भाग्य प्रतिशत: 55%

कन्या राशि का 1 जून 2026 का राशिफल

बुध और गुरु का सहयोग मिलने से करियर और जॉब में अच्छी प्रगति के संकेत हैं। चंद्रमा तृतीय भाव में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: श्री सूक्तम का पाठ करें तथा तिल और घी का दान करें।

शुभ रंग: हरा, सफेद

शुभ अंक: 04, 07

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि का 1 जून 2026 का राशिफल

जॉब में संघर्ष बना रह सकता है, लेकिन प्रयास जारी रखें। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता के संकेत हैं। स्टूडेंट्स को मन एकाग्र रखने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन आकर्षक और सुखद रहेगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें और तेज वाहन चलाने से बचें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नीला, आसमानी

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि का 1 जून 2026 का राशिफल

चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में किसी बड़े आयोजन को लेकर उत्साह रहेगा। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति रह सकती है, लेकिन जल्द ही सही निर्णय ले पाएंगे। जॉब में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में समय का संतुलन बनाए रखें।

उपाय: हनुमान मंदिर जाकर तीन परिक्रमा करें तथा पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: सफेद, लाल

शुभ अंक: 05, 08

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि का 1 जून 2026 का राशिफल

परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। गुरु और शुक्र सप्तम भाव में होने से प्रेम और दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। करियर में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्तों की चर्चा आगे बढ़ सकती है।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें तथा चावल और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, नारंगी

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

मकर राशि का 1 जून 2026 का राशिफल

चंद्रमा एकादश भाव में होने से आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। बिजनेस का विस्तार होगा और जॉब में पदोन्नति की संभावना बन सकती है। आपकी सकारात्मक सोच सफलता दिलाएगी। स्टूडेंट्स करियर को लेकर संतुष्ट रहेंगे। प्रेम जीवन में विवाह संबंधी चर्चाएं आगे बढ़ सकती हैं।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें तथा तिल और उड़द का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी, हरा

शुभ अंक: 02, 08

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि का 1 जून 2026 का राशिफल

जॉब में व्यस्तता अधिक रहेगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में यात्राओं और मुलाकातों से खुशी मिलेगी।

उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 04, 06

भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि का 1 जून 2026 का राशिफल

चंद्रमा नवम भाव में होने से भाग्य का सहयोग मिलेगा। बिजनेस सही दिशा में आगे बढ़ेगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। युवा अपने प्रेम जीवन को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

उपाय: सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का 9 बार पाठ करें तथा गेहूं और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

शुभ अंक: 02, 03

भाग्य प्रतिशत: 60%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article