अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 25 April 2023: जन्मांक 1 वालों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, जानें आज का अंकज्योतिष राशिफल यहां

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 25, 2023, 06:41 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 25 April 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज का दिन जन्मांक 1 वालों के लिए काफी अच्छा साबित होगा। जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 होती है उनका मूलांक 1 होता है। इन लोगों को करियर में तरक्की मिलेगी।

Image

Numerology Horoscope 25 April 2023: आज का अंकज्योतिष राशिफल

Aaj Ka Ank rashifal, 25 April 2023: आज 25 अप्रैल 2023 है। 25 का संयुक्त अंक लाभ, व्यवसाय, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 25-04-2023 का भाग्यांक 09 रहेगा, जिसका स्वामी मंगल है। मंगल, सूर्य, गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 07 के मित्र अंक 06, 08 तथा 05 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01

शुभ अंक- 03 व 09

नौकरी व व्यवसाय में स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी। भाग्यांक 09 आपको नौकरी में प्रोमोशन दे सकता है। व्यवसाय में लाभ है। नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।

जन्मांक 02

शुभ अंक- 01 व 03

नौकरी में प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03

शुभ अंक- 02व 09

इस अंक के स्वामी गुरु, मित्र सूर्य व भाग्य स्वामी मंगल नौकरी में प्रोमोशन दे सकते हैं। व्यवसाय में लाभ है। उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04

शुभ अंक- 06 व 08

भाग्यांक 09 आईटी व मीडिया फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05

शुभ अंक- 04 व 06

व्यवसाय में नामांक 02 व 09 से लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06

शुभ अंक- 05 व 07

आज नौकरी में कार्यों की अधिकता व व्यवसाय में सफलता का दिन है। नौकरी में भाग्यांक 09 का सहयोग मिलेगा। बीपी व शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07

शुभ अंक- 05 व 08

व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। नौकरी मे पद परिवर्तन संभावित है। केतु व मंगल अनुकूल फल देंगे। स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08

शुभ अंक- 04 व 06

आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। अंक स्वामी शनि, मित्र शुक्र व भाग्यस्वामी मंगल बहुत जल्द नौकरी में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। अन्न दान करें।

जन्मांक 09

शुभ अंक- 01 व 03

नौकरी में गुरु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। नौकरी में नामांक 03 व 09 के उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। हेल्थ बेहतर रहने की संभावना है। तिल का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article