अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 23 November 2022: मूलांक एक और पांच वाले की हो सकती है पदोन्नति, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Nov 22, 2022, 10:37 PM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 23 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: 23 अंक बहुत ही तेजी से सफलता दिलाता है। आज जन्मांक एक और पांच वाले जातकों के लिए बेहद शुभ दिन है। अंकफल के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आपका बुधवार का दिन

Image

Numerology Today 23 November 2022

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 23 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: 23 नवम्बर 2022 का अंकफल- सुजीत जी महाराज- आज 23 नवम्बर 2022 है।23 का संयुक्त अंक प्रसिद्धि,धन,ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है।यह क्रिएटिविटी का अंक है।23 का स्वामीग्रह एकल अंक 05 है,जिसका स्वामी बुध है।बुध मैनेजमेंट स्किल देता है।आज 23-11-2022का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामीग्रह राहु है। बुध व शनि परम मित्र है।अंक 05 के मित्र अंक 04,06, तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1. जन्मांक01--शुभ अंक-09

जॉब व व्यवसाय- जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 04 आपको जॉब में पद परिवर्तन दे सकता है।

स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।मङ्गल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें।

2. जन्मांक02-शुभ अंक-03

जॉब व व्यवसाय--- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 04 व 07 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। जॉब में प्रोग्रेस है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3. जन्मांक03- शुभ अंक-02

जॉब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी राहु ही है।गुरु व मित्र चन्द्रमा व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।जॉब में उन्नति है

स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

4. जन्मांक04-शुभ अंक-06

जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 04 का स्वामी राहु व इस अंक का स्वामी भी राहु है। आईटी,टीचिंग व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नामांक 04 व 07 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5.जन्मांक05-शुभ अंक-08

जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक04 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6. जन्मांक06-शुभ अंक-05

जॉब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 04के स्वामी राहु व 09 के स्वामी मङ्गल का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।

7. जन्मांक07-शुभ अंक-08

जॉब व व्यवसाय-जॉब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। बिजनेस में सफलता है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।

8. जन्मांक08-शुभ अंक-04

जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में विवादों से बचने का है।इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी राहु है।शनि व चन्द्रमा जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9. जन्मांक09-शुभ अंक-01

जॉब व व्यवसाय- जॉब में मङ्गल व राहु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 02 व 06 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहना चाहिए।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article