अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 23 अप्रैल 2023: धन, ऐश्वर्य और कर्म का प्रतीक है आज का संयुक्त अंक, जन्मांक के आधार पर देखें अपना आज का अंकफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 23, 2023, 05:49 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 23 April 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: संयुक्त अंक 23 धन, ऐश्वर्य और आध्यात्मिक ज्ञान को दर्शाता है, आज का भाग्यांक 7 रहेगा जो बुध और शुक्र जैसे ग्रहों का अच्छा मित्र है। जन्मांक के आधार पर देखें आपका आज का अंक राशिफल और जाने आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

Image

23 अप्रैल 2023 अंक राशिफल

Aaj Ka Ank rashifal, 23 April 2023: आज 23 अप्रैल 2023 है। 23 का संयुक्त अंक प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 23 का स्वामीग्रह एकल अंक 05 है, जिसका स्वामी बुध है। बुध मैनेजमेंट स्किल देता है। आज 23-04-2023 का भाग्यांक 07 रहेगा। बुध व शुक्र परम मित्र है। अंक 05 के मित्र अंक 04, 06, तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1 जन्मांक 01--शुभ अंक-02 व 09

जाँब व व्यवसाय- जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 07 आपको जाँब में पद परिवर्तन दे सकता है।

स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।सूर्य के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें।

2 जन्मांक 02-शुभ अंक-01 व 09

जाँब व व्यवसाय--- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 06 व 07 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। जाँब में प्रोग्रेस है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3 जन्मांक 03- शुभ अंक-01 व 02

जाँब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी केतु है।गुरु ,सूर्य व मित्र चन्द्रमा व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।जाँब में उन्नति है।

स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

4 जन्मांक 04-शुभ अंक-05 व 07

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 का स्वामी केतु व इस अंक का स्वामी राहु है। आईटी,टीचिंग व बैंकिंग फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नामांक 07 व 08 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5 जन्मांक 05-शुभ अंक-04 व 06

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक05 व 07 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6 जन्मांक 06-शुभ अंक-03 व 08

जाँब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 07 के स्वामी केतु व 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

7 जन्मांक 07-शुभ अंक-05 व 06

जाँब व व्यवसाय-जाँब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। बिजनेस में सफलता है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।तिल का दान करें।

8 जन्मांक 08-शुभ अंक-03 व 05

जाँब व व्यवसाय- आज का दिन बिजनेस में विवादों से बचने का है।इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी केतु है।शनि ,राहु व बुध जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9 जन्मांक 09-शुभ अंक-01 व 03

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में मङ्गल व केतु का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 04 व 07 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य पहले से बेहतर रह सकता है।उड़द का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article