Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 22 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi- सुजीत जी महाराज: आज 22 नवम्बर 2022 है। 22 का संयुक्त चन्द्रमा से सम्बद्ध बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 22-11-2022 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। शुक्र ,शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05,06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 03 गुरु, ज्ञान, धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
जन्मांक01
शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व गुरु का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 04 व जन्मांक 08 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र या उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
जन्मांक02
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
जन्मांक03
शुभ अंक-02
जॉब व व्यवसाय- गुरु ,चन्द्रमा व राहु का सपोर्ट है। आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य-स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।
जन्मांक 04
शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय- गुरु व चन्द्रमा सपोर्टिंग हैं। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 04 व 06 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए अन्न का दान करें।
जन्मांक 05
शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्यांक03 का स्वामीग्रह गुरु व मित्र सूर्य लाभ देंगे। जॉब में नामांक 04 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
जन्मांक06
शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय-आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- साइनस के मरीज सावधानी बरतें।
जन्मांक07
शुभ अंक-04
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी केतु है। व्यवसाय में गुरु व केतु कोई नया अनुबंध दे सकता है। जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में स्नोफीलिया के रोगी सावधानी बरतें।
जन्मांक08
शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय-आज का भाग्यस्वामी गुरु है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। राहु व सूर्य कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं । जॉब में अति व्यस्तता रहेगी।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें।
जन्मांक09
शुभ अंक-02
जॉब व व्यवसाय-मङ्गल व गुरु सपोर्टिंग हैं। इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी गुरु व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 03 तथा 04 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- मङ्गल व राहु उदर विकार दे सकते हैं। गाय को गुड़ खिलाएं।
