Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 16 June 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi:आज 16 जून 2023 है।16 का संयुक्त अंक लाभ,व्यवसाय, धन,वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है।यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है।यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 16-06-2023का भाग्यांक 02 रहेगा। सूर्य,गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 02 के मित्र अंक 01,03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
जन्मांक01
शुभ अंक-02 व 03
जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी। भाग्यांक 02 आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।व्यवसाय में लाभ है।
स्वास्थ्य-उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
जन्मांक02
शुभ अंक-01 व 09
जाँब व व्यवसाय- जाँब में प्रसन्नता रहेगी। नामांक 02 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
जन्मांक03
शुभ अंक-01 व 09
जाँब व व्यवसाय-इस अंक के स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी चन्द्रमा जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं।व्यवसाय में संघर्ष है।
स्वास्थ्य-नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
जन्मांक04
शुभ अंक-05 व 06
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 टीचिंग,मीडिया व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 03 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
जन्मांक05
शुभ अंक-06 व 08
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 02 व 03 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
जन्मांक06
शुभ अंक-03 व 04
जाँब व व्यवसाय-आज जाँब व व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 02 व मित्र अंक 03 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-बीपी व शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
जन्मांक07
शुभ अंक-04 व 08
जाँब व व्यवसाय-उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। जाँब मे पद परिवर्तन संभावित है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।
जन्मांक08
शुभ अंक-04 व 07
जाँब व व्यवसाय- बुध व शनि मित्र हैं।आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। अंक स्वामी शनि व शुक्र बहुत जल्द जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
जन्मांक09
शुभ अंक-01 व 02
जाँब व व्यवसाय- जाँब में चन्द्रमा व मङ्गल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। नामांक 02 व 03 के उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
