अध्यात्म

Ank Jyotish Rashifal, 11 April 2023: आज का अंक ज्योतिष राशिफल सभी 9 मूलांक का यहां देखें

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 11, 2023, 07:23 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 11 April 2023: आज का अंक ज्योतिष राशिफल मूलांक 1 से लेकर मूलांक 9 तक यहां देखें। जानें मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

Image

अंक ज्योतिष राशिफल, 11 अप्रैल 2023

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 11 April 2023: आज 11 अप्रैल 2023 है। 11 का संयुक्त अंक बहुत शुभ, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 11 का स्वामीग्रह एकल अंक 02 है, जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है। आज 11-04-2023 का भाग्यांक 04 रहेगा, जिसका स्वामी राहु है। चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 02 के मित्र अंक 01, 09 तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Today Numerology Horoscope 11 April 2023: यहां देखें आज का अंकज्योतिष राशिफल

जन्मांक 01 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)

शुभ अंक- 02 व 03

नौकरी में थोड़ा संघर्ष लेकिन व्यवसाय में प्रगति होगी। नामांक 02 व 04 का उच्चाधिकारी आपको नौकरी में प्रोमोशन दे सकता है। साइनस रोग से परेशानी हो सकती है। चन्द्रमा के द्रव्य चावल व चीनी का दान करें।

जन्मांक 02 (जन्म तारीख 2, 11, 20, 29)

शुभ अंक- 01 व 09

नौकरी में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 04 व 08 का उच्चधिकारी नौकरी में लाभ दे सकता है। नौकरी में प्रोग्रेस है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03 (3, 12, 21, 30)

शुभ अंक-02 व 09

अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी राहु नौकरी में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में रुके धन प्राप्ति के संकेत हैं। उदर या नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04 (4, 13, 22, 31)

शुभ अंक-05 व06

भाग्यांक 04 का स्वामी व इस अंक का स्वामी राहु है। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को शानदार सफलता मिलेगी। व्यवसाय में सूर्य व चन्द्रमा के अंक 04 व 06 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05 (5, 14, 23)

शुभ अंक-04 व 07

व्यवसाय में नामांक 04 व 06 से लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06 (6, 15, 24)

शुभ अंक-05 व 08

आज व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का दिन है। नौकरी में भाग्यांक 04 के स्वामी राहु व 03 के स्वामी गुरु का सहयोग मिलेगा। नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07 (7, 16, 25)

शुभ अंक- 05 व 06

व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। नौकरी में सफलता है। स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08 (8, 17, 26)

शुभ अंक-04 व 07

आज का दिन नौकरी में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी राहु है। शनि व मित्र ग्रह गुरु टीचिंग, आईटी व बैंकिंग नौकरी व व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 09 (9, 18, 27)

शुभ अंक-01 व 03

इस अंक का स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी राहु है। व्यवसाय में गुरु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। नौकरी में नामांक 09 व 04 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। तिल का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article